आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान रखने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही बीते काफी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर है, लेकिन, इसके बावजूद आज भी प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर फैंस के बीच अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं|

अगर बात करें अभी हाल ही में गुजरे कुछ वक्त पहले की, तो कुछ वक्त पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया था, और अपनी इस बेटी के जन्म के बाद प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पहली बार पेरेंट्स बने थे| हालांकि, अभी तक प्रियंका चोपड़ा या फिर उनके पति निक जोनास द्वारा अपनी बेटी की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की गई है, जिस वजह से फैन्स अपनी चहीती एक्ट्रेस की बेटी की पहली झलक पाने के लिए अबी भी काफी बेताब है|

लेकिन, अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, और अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको इसी अपडेट से रूबरू कराने जा रहे हैं…

कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अब अपनी बेटी का नाम रखने का फैसला ले लिया है, और उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनास रखा है| बताया जा रहा है कि, यह वही नाम है जो कपल ने अपनी बेटी के बर्थ सर्टिफिकेट पर लिखवाया है, जिसमें उनके नाम के अलावा ऐसा लिखा गया है कि उनका जन्म 15 जनवरी रात 8:00 बजे के बाद 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हुआ था|

संस्कृत और लैटिन शब्द से चुना नाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें. प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम संस्कृत और लैटिन शब्दों के मेल से बना हुआ है, अपने मालती शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका मतलब एक खुशबूदार फूल और चांदनी होती है| और भाई दूसरी तरफ अगर लैटिन भाषा के शब्द मैरी की बात करें तो, इसका मतलब समुद्र का तारा होता है| और इसके अलावा फ्रेंच भाषा में मैरी का मतलब यीशु की मां होता है|
22 जनवरी को दी थी खुशखबरी

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने बीती 22 जनवरी, 2022 की तारीख को सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी के जन्म की खबर फैन्स के साथ साझा की थी| इसके लिए यहां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह बात बताते हुए उन्हें खुशी हो रही है कि अपने जीवन में उन्होंने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है| आगे उन्होंने लिखा है कि इस खास समय में वह अपने परिवार की प्राइवेसी के लिए सभी से सम्मान पूर्वक आग्रह करते हैं|

दिसंबर 2018 में की थी निक जोनास से शादी

जानकारी के लिए बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल 2 दिसंबर, 2018 को अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास के साथ शादी रचाई थी| इन दोनों की शादी कुल 2 रीति-रिवाजों से हुई थी, जिनमें पहली बार इनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी, और फिर इसके बाद क्रिश्चियन रीति रिवाज से यह दोनों शादी के बंधन में बने थे|

By Anisha