Categories: बॉलीवुड

किताब पढ़ते हुए बेटी की तस्वीर शेयर किया प्रियंका चोपड़ा ने ,स्ट्रैप ड्रेस में सुपर क्यूट दिखी मालती मैरी चोपड़ा

हिंदी फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है और वही इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी नन्हीं राजकुमारी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपना मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही है| आपको बता दें इसी साल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को जनवरी महीने में एक बेटी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था और यह कपल सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बना है|

वही बेटी के जन्म के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जिंदगी इनकी बेटी के इर्द-गिर्द घूम रही है और दोनों अपना पैरंटहुड लाइव बेहद खुशी से एंजॉय कर रहे हैं| वही प्रियंका चोपड़ा आज भले ही अपनी फैमिली के साथ सात समंदर पार विदेश में रहती है परंतु सोशल मीडिया के माध्यम से प्रियंका अपने प्रशंसकों के साथ हमेशा कनेक्टेड रहती है और अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती|

बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से 22 जनवरी 2022 को अपनी बेटी के आगमन की घोषणा की थी और इस कपल ने अपने इंस्टा हैंडल से एक नोट शेयर कर अपने तमाम प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी थी कि वे माता-पिता बन चुके हैं और अपनी बेटी के साथ समय बिताने के लिए लोगों से प्राइवेसी की भी मांग की थी|

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि,” हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है| हम सम्मान पूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.. बहुत-बहुत धन्यवाद”|

वही बेटी के जन्म के कई महीने बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नन्ही राजकुमारी की पहली झलक सोशल मीडिया पर दिखाई थी हालांकि अभी तक प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है| वही अब 15 अगस्त 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनास की कुछ प्यारी प्यारी तस्वीरें साझा की है| इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की बेटी बहुत ही ज्यादा क्यूट नजर आ रही है|

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की तीन तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें से पहली तस्वीर में नन्हीं मालती किसी पिक्चर बुक में काफी ज्यादा तल्लीन नजर आ रही है| वहीं दूसरी तस्वीर में मालती जोनस स्ट्रैपी ड्रेस में बेहद ही क्यूट दिख रही है| वही तीसरी तस्वीर में प्रियंका की बेटी अपने भाई बहनों से गिरी हुई नजर आ रही है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि, ”मेरे सभी बच्चे।

बिल्कुल सही रविवार।” बता दे प्रियंका चोपड़ा के दोनों पेट डॉग उनकी बेटी मालती की हमेशा सुरक्षा करते हैं और प्रियंका ने हाल ही में जो फोटो शेयर की है उसमें भी प्रियंका के दोनों पेट डॉग मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ नजर आ रहे हैं हालांकि वह सभी दूर से ही मालती को देख रहे हैं| सोशल मीडिया पर मालती की यह क्यूट तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर प्रियंका चोपड़ा और मालती के फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं|

वहीं तमाम तस्वीरों में प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है परंतु आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि प्रियंका और निक की बेटी के पहले बर्थडे के मौके पर उनका चेहरा रिवील किया जाएगा | वही मालती चोपड़ा की पहली क्यूट झलक पाने के लिए फैंस काफी बेकरार है|

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

9 months ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

9 months ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

9 months ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

9 months ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

9 months ago

शिल्पा के सो जाने के बाद अपनी साली साहिबा के साथ पार्टी करते थे राज कुंद्रा, विडियो वायरल होने के बाद हो रहे हैं ट्रोल

बीते 90 के दशक के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं…

9 months ago