टीवी पर प्रसारित होने वाले धार्मिक धारावाहिकों की सूची में काफी ऊपर नजर आने वाले सीरियल रामायण ने दर्शकों के बीच गजब की सफलता हासिल की थी| इस दौरान रामायण के तमाम पात्रों को निभाने वाले अभिनय कर्ताओं ने भी दर्शकों के बीच तगड़ी लोकप्रियता बना ली थी| फिर चाहे बात करें अभिनेता अरुण गोविल की जिन्हें राम का किरदार निभाने के बाद लोग असल जिंदगी में भी राम समझने लगे थे या फिर दीपिका चिखलिया की जिन्हें लोग माता सीता का दर्जा देने लगे थे|

लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको अभिनेता अरविंद त्रिवेदी से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने जिन्होंने रामायण में एक बेहद अहम किरदार को अदा किया था| यह किरदार किसी और का नहीं बल्कि राक्षस राज रावण का था जिसे इन्होंने बेहद शानदार तरीके से अदा किया था| ऐसे में हम आज आपको 34 सालों बाद अरविंद त्रिवेदी की एक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आप खुद ही बदलाव का अंदाजा लगा सकते हैं|

जानकारी के लिए बता दें अरविंद त्रिवेदी की यह लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की गई है जिसे सुनील लहरी द्वारा शेयर किया गया है| जानकारी के लिए बता दें सुनील लहरी कोई और नहीं बल्कि इसी रामायण में लक्ष्मण के किरदार में नजर आए अभिनेता हैं| शेयर की गई तस्वीरों में इन दोनों को एक साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है जिसके कैप्शन उन्होंने लिखा ‘राम भक्त रावण’ लिखा है|

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं सुनील लहरी

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है अरविंद त्रिवेदी की यह तस्वीर सुनील लहरी द्वारा शेयर की गई है| ऐसे में हम आपको बता दें लक्ष्मण के किरदार में नजर आये सुनील लहरी अभी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और इन्हें अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करते देखा जाता है|

शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो अरविंद त्रिवेदी इसमें एक तस्वीर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं जिसमें सुनील लहरी उनके बगल में बैठे हुए हैं| तस्वीर में उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहन रखा है और इनके पीछे भगवान श्री राम की प्रतिमा भी नजर आ रही है|

पिछले साल फैली थी अरविंद त्रिवेदी से जुडी ऐसी अफवाहे

आपको यह जानकर शायद हैरानी होगी के बीते साल अभिनेता अरविंद त्रिपाठी से जुड़ी कुछ अफवाहों ने काफी जोर पकड़ा था| अरविंद त्रिवेदी को लेकर ऐसी अफवाह थी के अभिनेता अब हमारे बीच मौजूद नहीं है जिसके बाद सुनील लहरी ने हीं इन अफवाहों पर रोक लगाई थी|सुनील लहरी ने सोशल मीडिया के जरिए एक तस्वीर शेयर की थी और साथ ही यह बात भी बताई थी के लंकेश का किरदार निभाने वाले हमारे प्रिय अरविन्द त्रिवेदी स्वस्थ्य है और उन्हें कुछ नहीं हुआ हैं।

निभाया था रावण का अविस्मणीय किरदार

अरविंद त्रिवेदी की बात करें तो अपने दमदार अभिनय के दम पर इन्होंने लाखों दर्शकों के बीच लंकापति राक्षसराज रावण के किरदार को बेहद शानदार तरीके से प्रस्तुत किया था और यही कारण है के आज भी रावण का नाम सुनने पर हमारे मन में एक बार इनकी छवि जरूर आती है|

By Akash