बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की जोड़ी आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और चर्चित जोड़ियों में शामिल है, जिन्होंने अभी बीते कुछ वक्त पहले ही एक दूसरे के साथ शादी रचाई है और यह न्यूली मैरिड कपल इन दिनों एक हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं| पर जैसा कि हम सभी को पता है कि रणबीर कपूर को चॉकलेटी बॉय का टैग मिला हुआ था क्योंकि उनपर न केवल लाखों फीमेल फैंस फिदा थी, बल्कि इसके साथ साथ कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी उनकी दीवानी थी|

ऐसे में आज के अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको अभिनेता द्वारा शेयर किया गया एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं, इसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था|रणबीर कपूर के मुताबिक एक फीमेल फैन उनके प्यार में इस कदर पागल थी कि उन्होंने रणबीर के बंगले के गेट से शादी कर ली थी, इसके बाद से लोग भी उन्हें रणबीर कपूर की पहली पत्नी कहने लगे थे और इस चीज को लोगों ने गूगल पर काफी ज्यादा सर्च भी किया था, जिस पर अब रणबीर ने बात की है|

बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने एक किस्सा साझा किया था और बताया था कि एक लड़की थी, जिससे वह ना कभी मिले और ना ही उन्होंने उन्हें कभी उन्हें देखा है| पर इस बारे में उन्हें उन्हीं के बाद मैंने बताया था कि, वह लड़की एक पंडित के साथ आई थी और फिर बंगले के गेट से ही उसने शादी की थी|

इसके बाद गेट पर उन्होंने खुद टीका लगा हुआ भी देखा था और वहां पर कुछ फूल भी पड़े हुए थे| रणबीर के मुताबिक हुए क्रेजी एक्सपीरियंस था और वह एक बार जरूर अपनी उस फीमेल फैन से मिलना चाहेंगे, जिन्हें एक तरह से रणवीर की पहली पत्नी भी कहा जा सकता है|
इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान ही रणबीर कपूर ने इस बात का भी जानकारी दी थी कि वह आने वाले दिनों में एक टैटू ही बनाने वाले हैं, जो या तो शायद उनके लकी नंबर 8 का होगा, या फिर शायद टैटू में उनके बच्चों का नाम होगा|

बात करें अगर रणबीर कपूर की पर्सनल लाइफ की, तो बीती 14 अप्रैल, 2022 की तारीख को वो हमेशा के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं, जिन्हें शादी से पहले उन्होंने तकरीबन 5 सालों तक डेट किया था| आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड की कई जानी-मानी और बेहद मशहूर अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, और इनमें से कई के साथ तो रणवीर काफी वक्त तक रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं|

पर्सनल लाइफ के अलावा अगर रणबीर कपूर की प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डाले तो, इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा को लेकर भी एक्टर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं, जो इसी साल 2022 में आने वाली 22 जुलाई की तारीख को रिलीज होने वाली है और ऐसे में रणबीर कपूर के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| इसमें रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त, वाणी कपूर, रॉनित रॉय और त्रिद्धा चौधरी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं|

By Anisha