बॉलीवुड के सबसे मशहूर और चर्चित परिवारों में शामिल कपूर परिवार अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| और अभी बीते कुछ वक्त पहले की बात करें तो कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले दिग्गज अभिनेता रणबीर कपूर काफी चर्चाओं में देखे गए थे| दरअसल रणबीर कपूर अपनी बेटी करिश्मा कपूर के साथ कॉमेडी शो कपिल शर्मा में शामिल हुए थे जहां उन्होंने कई अनसुने किस्से का जिक्र किया और साथ ही हंसी मजाक करते भी नजर आए|

इसी शो के दौरान रणबीर कपूर ने ऐसा खुलासा किया था के अपनी पत्नी बबीता कपूर को वह सिर्फ टाइम पास करने के लिए डेट कर रहे थे| इसके अलावा रणबीर कपूर नया बात भी बताई थी के अपनी पत्नी बबीता से बाद में वह खुद भी शादी करना चाहते थे| इसके बाद कपिल शर्मा ने उनसे ऐसा सवाल किया के क्या उनके रिश्ते के बारे में उनके पिता राज कपूर को पता था जिस पर रणबीर कपूर ने बताया कि उनके पिता राज कपूर ने उनसे ऐसा सवाल किया था के क्या बबीता के साथ रणबीर की शादी करना चाहते हैं…

जानकारी के लिए बता दें रणबीर कपूर ने फिल्म कल आज और कल की रिलीज के बाद 6 नवंबर साल 1971 को बबीता कपूर संग शादी की थी पर शादी के बाद रणबीर कपूर साल 1988 में घर से बाहर चले गए| उस वक्त के बाद रणधीर कपूर और बबीता अलग अलग ही रहते थे पर कानूनी तौर पर यह दोनों शादीशुदा थे| और इसके अलावा अपनी दोनों बेटियों करीना कपूर और करिश्मा कपूर की परवरिश भी दोनों ने साथ मिलकर की|

साथ ही रणबीर कपूर ने इस बात का भी खुलासा किया था के काफी लंबे वक्त से इन दोनों के बीच रिश्ता उतना अच्छा नहीं चल पा रहा था पर बता दे बेटियों की परवरिश के लिए इन्होंने तलाक का फैसला नहीं लिया| बता दे करीना कपूर की उम्र उन दिनों महज 7 साल ही हुआ करती थी|

इसके अलावा रिश्तो में आई दूरियों के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने  अपने एक इंटरव्यू में बताया था की उन दिनों बबीता की नजरों में वह एक भयानक आदमी थे जो रात में देर देर से घर आते थे और बहुत शराब पिया करते थे| और यह सभी बातें बबीता कपूर को पसंद नहीं थी और इन्हीं वजहों से बबीता कभी भी उन्हें स्वीकार नहीं कर पाई|

आगे पत्नी बबीता के बारे में बताते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ असल जिंदगी में भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया था| अपने फिल्मी करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के साथ-साथ उन्होंने दोनों बेटियों की देखभाल में भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी और इस बात के लिए आज भी वह बबीता की तारीफ करने में नहीं रुकेंगे|

इसके अलावा तलाक को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में रणबीर कपूर ने कहा की उन्हें तलाक के लिए जाना सही नहीं लगा और इसके साथ साथ उनका दोबारा शादी करने का भी कोई इरादा नहीं था और इसी वजह से तकरीबन 19 सालों तक एक दूसरे से दूर रहते हुए भी इन्होंने तलाक का फैसला नहीं लिया|

By Akash