गुजरते वक्त के साथ आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री हमारे देश की काफी सफल और पॉपुलर फिल्म इंडस्ट्री बनती जा रही है और यही कारण है कि आज भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे भी लोगों के बीच गजब की लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको भोजपुरी फिल्म जगत के ऐसे मशहूर सितारों से मिलाने जा रहे हैं और साथ ही आपको इनके असली नाम बताने जा रहे हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है…

 

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में शामिल अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कपिल शर्मा शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था के उनका असली नाम शत्रुघन कुमार यादव है और फिल्म जगत में आने से पहले वह लिट्टी और दूध बेच कर अपना गुजारा किया करते थे|

मोनालिसा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा अपने ग्लैमरस लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर आई लाखों दिलों पर राज करती हैं| पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, इनका असली नाम अंतरा बिस्वास है| लेकिन जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तब इनके अंकल ने इन्हें मोनालिसा नाम दिया था|

निरहुआ

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद जाने-माने और सफल अभिनेता दिनेश लाल यादव आज एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक सफल राजनेता के रूप में भी अपनी तगड़ी पहचान रखते हैं| लेकिन इन्हें भोजपुरी फिल्म जगत में निरहुआ नाम से और बेहतर तरीके से जाना जाता है और इनके कई तो ऐसे फैंस भी मौजूद हैं जो इन्हें दिनेश लाल यादव के नाम से जानते भी नहीं है| बता दे इन्हें अपनी एक हिट एलबम के बाद यह नाम मिला था|

रानी चटर्जी

भोजपुरी फिल्म जगत की एक और बेहद जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले साहिबा से हुआ करती थी जिन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए अपना नाम बदल लिया था| एक्ट्रेस की बात करें तो वह मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें चौकी मेकर द्वारा यह नया नाम दिया गया था|

रवि किशन

भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और साउथ सिनेमा में भी अपनी तगड़ी पहचान बना चुके अभिनेता रवि किशन आज एक राजनेता के रूप में भी जाने जाते हैं| पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, रवि किशन फिल्म जगत में आने से पहले रविंद्र नाथ शुक्ला हुआ करते थे जिन्होंने बाद में अपने नाम को छोटा करते हुए रवि किशन कर लिया| और आज नहीं उसी नाम से गजब की लोकप्रियता हासिल हो चुकी है|

अरविंद अकेला

आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद मशहूर और जाने-माने सिंगर बन चुके अरविंद अकेला को पहले लोग कल्लू के नाम से जाना करते थे| पर आज उन्हें अपनी बेहतरीन सिंगिंग और एक्टिंग के दम पर अरविंद अकेला नाम से पहचान हासिल है|

चिंटू पांडे

चिंटू पांडे भोजपुरी फिल्म जगत के कोई अभिनेता या फिर सिंगर नहीं बल्कि एक मशहूर डायरेक्टर है जिनका असली नाम प्रदीप पांडे है, लेकिन आज उन्होंने चिंटू पांडे के नाम से ही गजब की पहचान हासिल कर ली है और आज उन्हें इंडस्ट्री का एक्शन हीरो कहा जाता है|

By Akash