बॉलीवुड कोरियोग्राफर व  फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा  आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है  और रेमो डिसूजा ने  अपने कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और मौजूदा समय में रेमो डिसूजा का नाम बॉलीवुड के सबसे सफल और सबसे लोकप्रिय कोरियोग्राफर  के लिस्ट में शुमार हो चुका है| रेमो डिसूजा की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं और अक्सर ही रेमो डिसूजा अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और हाल ही में रेमो डिसूजा ने अपनी पत्नी लिजेल डिसूजा के साथ  एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और यह तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है |

आपको बता दें रेमो डिसूजा ने   हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर  अपनी पत्नी  के साथ एक पुरानी और एक नई फोटो को जोड़कर एक कोलाज बनाकर साझा किया है और  इन दोनों ही तस्वीरों में रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल  उनके साथ खड़ी है और जहां पहली तस्वीर में लिजेल हेल्दी नजर आ रही है तो वही  दूसरी तस्वीर में लिजेल काफी स्लिम फिट और ग्लैमरस नजर आ रही है |

बता दे इस तस्वीर के जरिए रेमो डिसूजा अपनी पत्नी  द्वारा घटाएं गए वेट को  दिखाने की कोशिश किए हैं और इस तस्वीर में आप  देख सकते हैं की  रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल  पहले से काफी ज्यादा  फिट और  ग्लैमरस नजर आ रही है और इस  तस्वीर में नजर आ रहे इस ट्रांसफॉरमेशन के लिए रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने  वाकई में कड़ी मेहनत की होगी   और लिजेल को   उनकी पुरानी तस्वीर के साथ अगर कंपेयर करके उनकी आपकी तस्वीर देखा जाए तो  उन्हें पहचानना भी बेहद मुश्किल होगा| वही लिजेल के इस  ट्रांसफॉरमेशन से उनके पति रेमो डिसूजा बेहद खुश हैं  और अपनी पत्नी पर बेहद गर्व महसूस कर रहे है |

वही रेमो डिसूजा ने  अपनी पत्नी के साथ   इस तस्वीर को शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा है किै ‘वहां पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है  और इसमें सबसे बड़ी लड़ाई खुद से लड़नी होती है और मैंने अपनी आंखों से लिजेल को  वह लड़ाई लड़ते हुए देखा है  एक असंभव काम को संभव बनाते हुए देखा है और मैं हमेशा लिजेल से कहता था  की  यह आपका दिमाग है इसे आप को मजबूत बनाना है और  लिज यू डीड |

मुझे तुम पर गर्व है , तुम मुझसे भी कहीं ज्यादा मजबूत हो  और तुम मेरी प्रेरणा  हो लव यू”| बता दे रेमो डिसूजा के साथ-साथ फैंस भी लिजेल का ये  जोश देखकर काफी ज्यादा हैरान है  और उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं|

बात करें कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के  प्रोफेशनल लाइफ की तो रेमो डिसूजा ने बॉलीवुड में फिल्म फालतू और एबीसीडी से अपनी पहचान बनाए थे और इसके बाद रेमो डिसूजा ने  बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में  सितारों को अपने इशारों पर नचाया है और  रेमो डिसूजा मौजूदा समय में डांस की दुनिया का एक बड़ा नाम बन चूका है |

रेमो डिसूजा  डांस इंडिया डांस, झलक दिखला जा, और कई डांसिंग रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ चुके है और  अपने बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए  रेमो डिसूजा को कई बार पुरस्कारों से  नवाजा भी जा चुका है|

By Anisha