अगर कपूर खानदान की बात करें तो इस परिवार का लगभग हर सदस्य ही ग्लैमर की इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है| और इस परिवार में सबसे पहले अगर एक्टिंग की इंडस्ट्री में किसी नें अपना नाम बनाया था तो वो कोई और नही बल्कि अभिनेता राज कपूर थे जो के बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के साथ साथ लुक्स के लिए भी काफी मशहूर थे| बता दें के राज कपूर के कुल तीन बेटे थे जिनके नाम रणधीर कपूर, राजीव कपूर और ऋषि कपूर थे|

इनमे बीते साल ही ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गये थे और अब एक बार फिर एक दुखद खबर सुनने को मिल रही है|  यह खबर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और राज कपूर के बेटे राजीव कपूर से जुडी है जो के बीती 9 फरवरी, 2021 की तारिख को इस दुनिया से विदा ले गये| राजीव कपूर की उम्र 58 साल हो चुकी थी और बीते दिन सुबभ इन्हें दिल का दौरा पड़ा था|

ऐसे में बड़े भाई रणधीर कपूर नें इन्हें अस्पताल में एडमिट कराया था पर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों इस बात की पुष्टि कर दी गयी के अब ये हमारे बीच से हमेशा के लिए जा चुके हैं| बता दें के कपूर खानदान के अन्य सदस्यों की तरह ही राजीव कपूर भी इंडस्ट्री के एक वक्त के फेमस एक्टर रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में लगभग 13 फ़िल्में की हैं|

बता दें के राजीव कपूर की इन कुल 13 फिल्मों में एक ही फिल्म सुपरहिट हुई थी जो के कोई और नही बल्कि फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ थी| पर इस फिल्म के हित होने के बाद भी इन्हें इसका कोई ख़ास फायदा नही हुआ| ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म की एक्ट्रेस मंदाकिनी को इसका अधिक श्रेय मिला था| वहीँ अगर इनकी नीजी जिदंगी की बात करें तो पिता राज कपूर संग भी एक वक्त इनके रिश्तों में दरार आ गयी थी|

इस दरार की वजह भी फ़िल्मी करियर ही था जब अपने पिता को लेकर राजीव नें ऐसा कहा था के जिस तरह राज कपूर नें बेटे ऋषि कपूर को लांच किया था वैसे उन्हें नही किया था| साथ ही राजीव नें यह भी कह डाला था के पिता राज कई अभिनेताओं संग फ़िल्में करते हैं पर कभी भी उनके संग फ़िल्में नही करते थे| वहीँ इस सब के साथ अपने छोटे भाई ऋषि कपूर से भी ये काफी खफा रहते थे| महीनों तक ऋषि कपूर संग ये बातचीत नही करते थे|

वहीँ अगर राजीव की नीजी जिंदगी की कहें तो हम आपको बता दें के इन्होने आरती सभरवाल संग शादी की थी और ये दोनों साल 2001 में एक दुसरे संग शादी के बंधन में बंधे थे| पर इनकी शादीशुदा जिंदगी भी उतनी अधिक अच्छी नही चल स्की और कुछ ही सालों बाद ये दोनों अलग भी हो गये| पर शादी के रिश्ते में असफल होने के बाद भी राजीव नें दुबारा शादी नही की और इसके बाद ताउम्र ये अकेले ही रहे|

और ऐसे में अगर हम कहें के इनकी जिंदगी कई उतार चढ़ावों से भरी रही थी तो यह बात शायद ही गलत होगी|

By Akash