बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान बीते काफी वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाये हुए हैं| हालाँकि हाल ही में इन्हें कुछ वेब सीरीज में जरूर देखा गया था| लेकिन अब सैफ अली खान अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर इन दिनों काफी अधिक खबरों और सुर्ख़ियों में बने हुए हैं| इस फिल्म की बात करें तो यह बॉलीवुड की बेहद कामयाब रही फिल्म ‘बंटी और बबली’ की सिक्वल होने वाली जिसमे सैफ अली खान के साथ बॉलीवुड की बेहद मशहूर एक्ट्रेस रानी मुख़र्जी उनके साथ नजर आने वाली हैं|

ऐसे में सैफ अली खान और रानी मुख़र्जी सहित फिल्म में नजर आये कई अन्य सितारे इन दिनों इस अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं और इसी सिलसिले में यशराज फिल्म्स द्वारा उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर एक विडियो शेयर किया गया हैं जो एक प्रमोशनल इवेंट का है|

इसमें रानी मुख़र्जी को अपनी बेटी आदिरा को लेकर कुछ प्यारी बातें बताते हुए देखा गया था, वहीँ दूसरी तरफ सैफ अली खान भी इस दौरान बेटे तैमूर के बारे में बात करते नजर आये थे और उन्होंने विडियो में बेटे तैमूर को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा भी किया था जो इन दिनों फैन्स के बीच बातचीत का विषय बना हुआ है| और अपनी आज की इस पोस्ट में हम इसी बारे में बात करने जा रहे हैं|

सैफ ने बताया था के उनके बेटे तैमूर तान्हाजी फिल्म देखने के बाद एक नकली तलवार लेकर लोगों के पीछे भागते रहते थे और यह सब उन्हें काफी पसंद था| सैफ की इस बात पर रानी नें हंसते हुए रिएक्शन दिया था और ऐसा कहा था के तैमूर के लिए अभी यही सब करना सही है| इस पर सैफ अली खान ने कहा था के उन्हें वाकई नही पता के वो क्या कर रहे हैं, लेकिन वो इससे बेहतर की उम्मीद कर सकते है|

इसके बाद सैफ नें अपनी बात आगे बढाते हुए के वो हमेशा चाहते हैं के उनका बेटा तैमूर उनकी तरह एक अच्छा आदमी बने लेकिन वो एक बुरा आदमी बनना चाहते हैं| आगे सैफ नें बताया के वो किसी बैंक को लूटना चाहता है| आगे सैफ नें बताया के तैमूर हर किसी का पैसा चुरा लेना चाहते हैं| जिसके बाद रानी मुख़र्जी ने इस पर कहा के उन्हें ऐसा लगता है, तैमूर किसी और ही दिशा में जा रहे हैं| यह सुनकर सैफ नें कहा के उन्होंने ये सारी बातें और प्रोब्लम्स करीना को बता दी हैं आयर उन्हें ही इसका कोई सलूशन ढूँढने को कहा है|

जानकारी के लिए बता दें, सैफ अली खान और करीना कपूर नें साल 2012 में एक दुसरे संग शादी रचाई थी और फिर शादी के लगभग 4 सालों बाद करीना नें बेटे तैमूर को जन्म दिया था| आज की कहें तैमूर की उम्र 5 साल हो चुकी है और आज तैमूर बॉलीवुड के कुछ सबसे पोपुलर स्टारकिड्स में शामिल हैं जिनके आज लाखों चाहने वाले मौजूद हैं|

देखें विडियो :

इसके अलवा अगर बात करें सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की तो यह फिल्म अभी बीती तारिख 19 नवम्बर, 2021 को रिलीज़ हुई हैं|

By Akash