आज की तारिख में कपिल शर्मा शो टीवी का एक बेहद ही जाना माना और मशहूर शो बन चूका है जिसके के आज लाखों की गिनती में चाहने वाले मौजूद हैं| इसकी सबसे बड़ी वजह इस शो की थीम है जो के कई दर्शकों को इस शो का दीवाना बनाये हुए है| इस शो की सबसे अच्छी चीज़ यह है के यह एक ऐसा कॉमेडी शो है जिसे के घर के लगभग सभी लोग एकसाथ भी देख सकते हैं| और साथ ही सभी वर्गों द्वारा इस शो को ख़ासा पसंद भी किया जाता है| और इसी के चलते इस शो में नजर आने वाले तमाम कलाकार भी आज काफी मशहूर हो चुके हैं और अपनी असल जिंदगी को लेकर भी अब इस शो के किरदार चर्चा का विषय बने रहते हैं|

बात करें अगर इस शो के तमाम चेहरों की तो इनमे कपिल शर्मा के अलावा कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह, और कीकू शारदा जैसे फेमस कलाकार शामिल होते हैं| हालाँकि अगर बीते वक्त की कहें तो सुनील ग्रोवर भी कपिल शर्मा शो का एक अहम हिस्सा हुआ करते थे पर अब वो इस शो से दूर हैं| पहले सुनील ग्रोवर इस शो में गुत्थी का किरदार अदा किया करते थे जिसे दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया जाता था|

जहाँ इस शो के तमाम दर्शक और कपिल खुद भी सुनील ग्रोवर को गुत्थी के किरदार में काफी पसंद करते थे वहीँ इनके बीच कुछ वक्त बाद कपिल और सुनील के बीच अनबन की स्थिति बन गयी जिसके चलते सुनील नें कपिल शर्मा शो से ही दूरी बना ली| वहीँ ऐसे में सुनील के चाहने वाले भी बात को लेकर काफी निराश हो गये थे और इसी बीच कई अफवाहें भी जोर पकड़ने लगी थी| ऐसी ही एक अफवाह सामने आई थी जो के सलमान खान को लेकर थी| अफवाह सामने आई थी के सलमान खान कपिल और सुनील के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं|

सलमान ने नहीं किया सुनील को फोन

वहीँ कुछ खबरों में यहाँ तक कह दिया गया था के सलमान खान नें इन दोनों में सुलह कराने के लिए खुद ही सुनील ग्रोवर को कॉल तक किया था| जब के बाद में ऐसा सामने आया के सलमान नें ऐसा कोई भी कॉल नही किया था और न ही सुनील शो में वापस लौटने वाले हैं| वहीँ कुछ खबरों में यह भी सामने आया है के सुनील इन दिनों अपनी एक कामयाबी को लेकर काफी खुश है| ये कामयाबी इन्हें अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘तांडव’ में मिली है जिसमे इनके किरदार और इनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है|

सुनील को नहीं छोड़ना चाहिए था शो- कपिल

कपिल शर्मा नें सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद ऐसा कहा था के उन्हें यह शो नही छोड़ना चाहिए था| आगे कपिल नें कहा था के शो की कामयाबी का सुनील ग्रोवर एक अहम हिस्सा रहे थे और कपिल नें सुनील को अपना सीनियर बताते हुआ यह तक कहा था के वो उनकी प्रतिभा और कला का सम्मान करते हैं| आगे कपिल नें कहा था के शायद शो छोड़ने के लिए उन्हें किसी नें उकसाया होगा|

 

By Akash