जानवी कपूर और सारा अली खान बॉलीवुड की दो ऐसी उभरती अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने बेहद ही कम समय में अपने जबरदस्त अभिनय और खूबसूरती के दम पर हर किसी को अपना दीवाना बनाया है | बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दोनों ही अभिनेत्रियों ने अपनी एक खास जगह बनाई है और लोगों के दिलों पर राज कर रही है| सोशल मीडिया पर भी जानवी कपूर और सारा अली खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है और फैन्स इन दोनों एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं|

सारा अली खान और जानवी कपूर दोनों ही बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियां होने के साथ-साथ बॉलीवुड की बेहद मशहूर स्टार किड्स भी हैं और इन्हें एक्टिंग का हुनर इनके माता-पिता से विरासत में मिला है और यही वजह है की इन अभिनेत्रियों ने बहुत कम समय में अभिनय की दुनिया में अपनी तगड़ी पहचान बनाने में कामयाब हुई है|सारा अली खान और जानवी कपूर असल जिंदगी में भी एक दूसरे की बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर हैं और यह दोनों अभिनेत्रियां अक्सर ही एक दूसरे के साथ वेकेशन एंजॉय करते हुए स्पॉट की जाती है और एक साथ इनकी खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अक्सर ही वायरल होती रहती है|

सारा अली खान और जानवी कपूर में जहां इतनी सारी बातें एक समान है तो वही इन दोनों अभिनेत्रियों की लव स्टोरी में भी एक देहाती अनोखी बात है इसके बारे में आज हम आपको बताने वाली है|दरअसल जानवी कपूर और सारा अली खान इन दोनों अभिनेत्रियों ने एक समय में एक ही घर के दो सगे भाइयों को डेट किया था हालांकि इन दोनों अभिनेत्रियों का रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया पर अगर ऐसा होता तो आज यह दोनों अभिनेत्रियां रिश्ते में एक दूसरे की देवरानी जेठानी होती | बता दे जानवी कपूर की मां श्रीदेवी को इस लव स्टोरी के बारे में जानकारी थी और वह नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी जानवी कपूर और सारा अली खान एक ही घर में देवरानी जेठानी बने और इसी वजह से श्रीदेवी ने अपनी बेटी जानवी कपूर को इस रिश्ते को खत्म करने की सलाह दी थी |

श्रीदेवी की बेटी जानवी कपूर एक समय में जाने-माने पॉलीटिशियन सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में थी और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और वही सारा अली खान भी शिखर पहाड़िया के भाई वीर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में थी और वह भी वीर पहाड़िया को डेट कर रही थी| इस तरह से सारा अली खान और जानवी कपूर दोनों अभिनेत्रियों एक समय में एक ही घर के दो भाइयों को डेट  कर रही थी |

यदि इन दोनों अभिनेत्रियों का यह रिश्ता कायम रहता तो शादी के बाद यह दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे की रिश्ते में देवरानी और जेठानी बन जाती परंतु ऐसा हो ना सका क्योंकि जानवी कपूर की मां श्रीदेवी ने जानवी कपूर से इस रिश्ते को खत्म करने को कहा था और अपनी मां की बात मानकर जानवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ ब्रेकअप कर लिया था| वही सारा अली खान और वीर पहाड़िया भी कुछ समय के बाद अलग हो गए थे और दोनों ही अभिनेत्रियों के इस रिलेशनशिप का अंत हो गया था|

 

By Anisha