भारतीय संस्कृति में महिलाओं के लिए साड़ी को एक बेहद मुख्य परिधान के रूप में स्थान मिला हुआ है| और यही कारण है कि आज हमारे भारत के लगभग सभी राज्यों में महिलाओं को साड़ी पहनते देखा जाता है| भले ही इनके साड़ी पहनने के तरीके या साड़ी के डिजाइन जरूर अलग होते हैं लेकिन साड़ी के लिए सभी के मन में लगभग एक जैसा ही स्थान होता है|

शायद यही कारण है कि आज हमारे देश में सब्यसाची और तरुण तहिलयानी जैसे कई बड़े ब्रांड्स भाई अपनी डिजाइनर साड़ियों के लिए ही जाने जाते हैं| आज इन ब्रांड्स की साड़ियों की कीमत लाखों-करोड़ों में होती है लेकिन अगर किसी महिला को साड़ी पहनना ही ना आए तो उसके लिए यह बेशकीमती साड़ियां किसी काम की नहीं है| साड़ी को पहनना अपने आप में ही एक कला है|

ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको एक ऐसी महिला से मिलने जा रहे हैं जिन्हें साड़ी पहनने और पहनाने की इस कला में महारत हासिल है और आज ये अपनी इसी कला के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं| साथ ही अपनी इसी कला से आई है लाखों-करोड़ों की कमाई भी करती है|

हम बात कर रहे हैं डॉली जैन की जिन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में महज़ 18.5 सेकंड में साड़ी बांधने का रिकॉर्ड दर्ज किया है| अक्सर जब हम अभिनेत्रियों को साड़ी पहने हुए उनके ट्रेडिशनल लुक में देखते हैं तो हमारे मन में भी ऐसा ख्याल आता है के आखिर अभिनेत्रियां इतनी परफेक्ट तरीके से कैसे साड़ियों को पहन लेती हैं, तो हम आपको बता दें के एक्ट्रेसेज इसके लिए डॉली जैन जैसी ही साड़ी स्टाइलिस्ट की मदद लेती हैं|

डॉली जैन की बात करें तो इन्होंने अपने नाम कहीं और रिकॉर्ड दर्ज किए हैं जैसे कि डॉली जैन एक ही साड़ी को तकरीबन 325 तरीके से स्टाइल करना जानती हैं और यही वजह है कि आज देश के सबसे अमीर और रईस परिवारों में सबसे ऊपर नजर आने वाला अम्बानी परिवार भी डॉली जैन की इस कला का दीवाना है|

साथ ही बता दे, कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां से लेकर नीता अंबानी और श्लोका अंबानी जैसे नामी हस्तियाँ भी डॉली जैन के क्लाइंट रह चुके हैं|

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात करें तो दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी टॉप अभिनेत्रियों से लेकर अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर तक इनके इस अनोखे टैलेंट की दीवानी है|

बता दे डॉली जैन कई शादी समारोह या फिर अन्य इवेंट के दौरान सेलिब्रिटीज को स्टाइल करती नजर आती हैं| और इसी वजह से फेमस कॉस्टयूम डिजाइनर संदीप खोसला भी कई बार डॉली जैन को प्रोडक्ट शूट के दौरान इनवाइट करते हैं|

वही अगर असल जिंदगी की बात करें तो बेंगलुरु में जन्मी और पली-बढ़ी डॉली जैन एक बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं| कहीं ना कहीं डॉली जैन ने यह भी साबित कर दिया है के एक छोटी-सी कला में भी महारत हासिल करना आपको कामयाब बना सकता है जिसका एक सीधा और जीता जगता उदाहरण डॉली खुद ही है|

By Anisha