आज कपूर खानदान का नाम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद नामी और प्रतिष्ठित खानदानों में शामिल है| कपूर खानदान की बात करें तो, बीते काफी लंबे वक्त से कई ऐसे मशहूर और बेहतरीन सितारे हमारे हिंदी फिल्म जगत में मौजूद रहे हैं, जो असल जिंदगी में कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं| और ऐसे में अगर हम यह कहे कि कपूर नाम से ताल्लुक रखने वाले अधिकतर लोग फिल्मी दुनिया से भी संबंधित रहे हैं, तो हमारी बात शायद ही गलत होगी|

पर वहीं दूसरी तरफ, कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले कई ऐसे भी सदस्य रहे हैं, दो या तो फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान नहीं बना पाए, या फिर उन्होंने फिल्मी दुनिया में आने की कोशिश ही नहीं की| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली एक ऐसी ही सदस्य से मिलाने जा रहे हैं, जो खबरों और सुर्खियों के साथ-साथ लाइमलाइट से भी काफी दूर रहती हैं…

कपूर खानदान की यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि आलिया कपूर है, जो कि रिश्ते में अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रहे शशि कपूर की पोती लगती हैं| आलिया कपूर की बात करें तो, वह बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर के बेटे करण कपूर की बेटी है, जो आज ना केवल फिल्मी दुनिया से दूर हैं, बल्कि इसी के साथ साथ वह भारत में भी नहीं रहती हैं| वर्तमान समय में आलिया कपूर अपने परिवार के साथ लंदन में रहती हैं|

हालांकि, कपूर खानदान की बेटी आलिया कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी मौजूद है| सोशल मीडिया पर आलिया कपूर को अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते हुए देखा जाता है|

लुक्स की बात करें तो, आलिया कपूर ना केवल बेहद खूबसूरत दिखती हैं, बल्कि इसके साथ साथ सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड और हॉट लुक्स की वजह से वह चर्चाओं में बनी रहती हैं| बताते चलें, 15 नवंबर 1998 को लंदन में ही उनका जन्म हुआ था, और अगर आज की कहे तो उनकी उम्र 24 साल है|

आलिया कपूर आज भले ही भारत से दूर यूके में रहती हैं, पर आज भी कुछ खास मौकों पर उन्हें अपने परिवार के साथ खुशियों में शामिल होते हुए देखा जाता है| जहां पर उनकी कपूर खानदान के सदस्यों के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है| करीना कपूर और करिश्मा कपूर के साथ भी आलिया कपूर काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, और कई बार जब वह परिवार के साथ होती है तो सभी के साथ जमकर इंजॉय करते हुए देखा जाता है|

बीते कुछ वक्त पहले जब करीना कपूर ने अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था, तब सैफ अली खान और करीना कपूर ने मिलकर पटौदी पैलेस में एक गेट टुगेदर पार्टी रखी थी, जिसमें आलिया कपूर भी शामिल हुई थी और इस दौरान भी वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अवतार में नजर आई थी| जानकारी के लिए बता दें, असल जिंदगी में आलिया कपूर का एक भाई भी है, जिसका नाम ज़च कपूर है|

By Akash