बिग बॉस 13 की सबसे पोपुलर  कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल बिग बॉस में अपने चुलबुले अंदाज को लेकर जितना चर्चाओं में रही है उतना ही वो अपने हैवी वेट को लेकर भी   और अपना वजन घटाने के लिए शहनाज गिल ने काफी मशक्कत भी की है और तब जाकर आज शहनाज गिल इतनी स्लिम और फिट नजर आती है| गौरतलब है कि जब शहनाज गिल टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो  बिग बॉस 13 का  हिस्सा बनी थी उस वक्त शहनाज गिल का वजन 67 किलो हुआ करता था और वही  बिग बॉस के घर में शहनाज गिल के हैवी वेट की वजह से  कंटेस्टेंट उनका मजाक भी उड़ाते थे लेकिन आज शहनाज गिल ने खुद को इतना फिट और  स्लिम   बना लिया है की उनकी  फिटनेस देखते ही बनती है|

आपको बता दें शहनाज गिल ने महज  6 महीने के अंदर अपना 12 किलो वजन काम किया है और इसके साथ ही शहनाज गिल ने अपने वेट लॉस जर्नी का पूरा  अनुभव भी अपने फैन्स के साथ  साझा किया है | शहनाज गिल ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि,” बहुत से लोगों ने मेरे  वेट का  मजाक उड़ाया था जब मैं बिग बॉस 13 में  कंटेस्टेंट बनकर गई थी | बहुत से लोग होते हैं जो वेट लूज करते है तो मैंने  भी सोचा की मैं भी अपना वेट लूज करूंगी और  लोगों को दिखाऊंगी की मैं भी पत्नी हो सकती हूं |शहनाज गिल ने आगे कहा कि  यदि आप चाहे तो आप आसानी से अपना वेट कम कर सकते हैं और यह इतना भी मुश्किल काम नहीं है”|

शहनाज गिल ने बताया कि,” वेट कम करने के लिए सबसे पहले मैंने अपने डाइट पर कंट्रोल किया था और मैंने  जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, चॉकलेट, चिप्स, आइसक्रीम जैसी   कई अनहेल्दी चीजों से भी दूरी बना ली थी और  शहनाज ने आगे बताया कि मैं दिन में दो बार मूंग की दाल खाती तिह और जब  मुझे ज्यादा भूख लगती थी तब मैं 2 रोटियां खाती थी वरना मैं एक ही रोटी खाती थी|

शहनाज गिल के मुताबिक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करके ही आसानी से वेट लूज किया जा सकता है |

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि वेट लूज करने के लिए शहनाज गिल ने अपने डेली रूटीन में वर्कआउट को कभी शामिल नहीं किया और उन्होंने केवल अपने खानपान में बदलाव लाकर महज 6 महीने के अंदर अपना 12 किलो वेट लूज कर लिया है और अब शहनाज गिल 55 किलो की हो गई है और वो दिखने में बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती है|

वही  टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला बीते  2 सितंबर 2021 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे और सिद्धार्थ शुक्ला के गुजर जाने  उनकी सबसे करीबी और खास दोस्त शहनाज गिल को सबसे बड़ा झटका लगा था और  सिद्धार्थ के इस दुनिया से चले जाने के बाद शहनाज गिल ने भी सोशल मीडिया से दूरी बना ली है  |

हालांकि सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के फैन पेज से  आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोस शेयर हो रहे है और अक्सर ही  शहनाज गिल से जुड़ा कोई ना कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है|

बात करें शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की तो शेहनाज़ की पंजाबी फिल्म हौसला रख  बीते  15 अक्टूबर को रिलीज हुई है और  शहनाज गिल के इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी इस  फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है |  इस फिल्म में शहनाज गिल के साथ  सोनम बाजवा और दिलजीत दोसांझ  भी लीड रोल में नजर आए हैं।

By Anisha