बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए थे  दरअसल पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा का नाम सामने आने के बाद उन्हें  कुछ दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा था और ऐसे में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दोनों की जिंदगी में काफी ज्यादा उथल-पुथल देखने को मिली थी| वही  पति राज कुंद्रा के जेल में  बंद होने की वजह से शिल्पा शेट्टी को भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जाने लगा था और  शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया से भी कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी|

हालांकि शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा को जमानत दिलाने के लिए लगातार प्रयास करती रही  जिसके बाद उनकी मेहनत रंग लाई और अदालत ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जेल से रिहा कर दिया था जिसके बाद  राज कुंद्रा अपने घर परिवार के बीच वापस आ गए हैं और अब धीरे-धीरे इन दोनों की  जिंदगियां भी  पटरी पर आनी शुरू हो गई है|

वही  पति राज कुंद्रा के जेल से रिहा होने के बाद  शिल्पा शेट्टी पहली बार अपने पति के साथ  पब्लिक अपीरियंस करती हुई नजर आई है| बता दे  जेल से छूटने के बाद राज कुंद्रा पिछले कुछ समय से मीडिया और लाइमलाइट से  कुछ दूर है और वह सोशल मीडिया से भी दूरी बना लिए हैं परंतु इतने दिनों के बाद बॉलीवुड का यह सुपरहिट कपल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है |

दरअसल शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ हिमाचल पहुंची है और वही से इस  खूबसूरत कपल की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और इस खूबसूरत जोड़ी को लंबे समय के बाद पब्लिक अपीयरेंस  देते हुए देखा गया है|

बता दे शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ  हिमाचल के  ज्वालामुखी देवी और  मां चामुंडा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी और वहां से  इस खूबसूरत कपल की कुछ तस्वीरें सामने आई है और इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही है| बता दे  हिमाचल यात्रा के दौरान शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा  विभिन्न मंदिरों में  दर्शन के लिए पहुंचे थे और वहां से इन दोनों की कई तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई है जिससे यह साबित होता है कि राज कुंद्रा वास्तव में अपनी पत्नी  शिल्पा शेट्टी के साथ इस   पवित्र यात्रा में उनके साथ गए थे हालांकि शिल्पा शेट्टी ने खुद इंस्टाग्राम हैंडल पर इस यात्रा की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है|

वही  शिल्पा और राज कुंद्रा की यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है और इन तस्वीरों पर इनके फैंस लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

गौरतलब है कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुलाई महीने में पोर्नोग्राफी मामले में  आरोपी पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था और लगभग  2 महीनों तक  न्यायिक हिरासत में रहने के बाद उन्हें सितंबर महीने में जमानत मिली है और जमानत मिलने के बाद राज कुंद्रा ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को भी डिलीट कर दिया है और उनका अब  किसी के साथ कोई संपर्क भी नहीं है|

By Anisha