बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री  शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ समय से ही काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई है  और वही शिल्पा शेट्टी के पति और जानी-मानी बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी मामले में  सलाखों के पीछे हैं और राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में फंसने के बाद  शिल्पा शेट्टी काफी समय से मीडिया से दूर रही |

और वही  परिवार पर आई इस विपत्ति के चलते शिल्पा शेट्टी का  ईश्वर के प्रति आस्था और भी ज्यादा बढ़ गई है और अभी कुछ समय पहले ही शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे  वियान और बेटी के साथ गणेश उत्सव का सेलिब्रेशन किया है  और गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत किया है और शिल्पा शेट्टी के गणेश उत्सव के सेलिब्रेशन की काफी सारी तस्वीरें  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी|

वही  गणेश उत्सव  धूमधाम से मनाने के बाद हाल ही में शिल्पा शेट्टी   जम्मू कश्मीर में  माता वैष्णो देवी के दरबार दर्शन के लिए पहुंची थी  और माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए  शिल्पा शेट्टी   बुधवार को करीब शाम को 5 बजे से  चढ़ाई  शुरू की थी  और वही शिल्पा शेट्टी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस घोड़े पर बैठी हुई दिखाई दे रही है और शिल्पा शेट्टी ने  करोना को ध्यान में रखते हुए  अपने चेहरे पर  मास्क पहने हुए नजर आ रही है और  शिल्पा शेट्टी के आसपास काफी सारी पुलिस फोर्स भी दिखाई दे रही है|

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी  हवाई जहाज से  मां वैष्णो देवी के भवन  जाने वाली थी लेकिन त्रिकुटा पर्वत के आसपास धुंध की वजह से सभी हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई जिसके चलते   अन्य भक्तों के तरह ही शिल्पा शेट्टी को भी माता रानी के दरबार पैदल ही जाना पड़ा|

आपको बता दें शिल्पा शेट्टी माता वैष्णो देवी की बहुत बड़ी भक्त है  और जब भी उन्हें खाली समय मिलता है तब वो  माता रानी के दर्शन के लिए  उनके दरबार जरूर आती है और मत्था टेकती है  और आशीर्वाद लेती है और इस बार माता रानी के दरबार  पहुंचने के बाद शिल्पा शेट्टी ने  यही कहा है कि,” बहुत दिनों बाद बुलावा आया है”|

बता दे इन दिनों सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी की काफी ज्यादा वायरल हो रही है  और इस तस्वीर को शिल्पा शेट्टी के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया है दे रहे हैं|खबरों के अनुसार शिल्पा शेट्टी शुक्रवार की सुबह कटरा  जाएंगी और वहां से जम्मू के लिए रवाना होगी| बता दे इन दिनों शिल्पा शेट्टी के पति जेल की हवा खा रहे हैं और  बीते 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच की स्पेशल सेल ने राज कुंद्रा को  एडल्ट फिल्में बनाने के  आरोप में गिरफ्तार किया था और इसके बाद से ही राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में है |

वही पति के अरेस्ट होने के बाद  शिल्पा शेट्टी भी काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी और इस मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछकी गईथी|बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों शिल्पा शेट्टी टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो  सुपर डांसर चैप्टर 4 में बतौर जज नजर आ रही है |

 

By Anisha