हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर आज कुछ ऐसे बॉलीवुड अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्हें अपनी अधिकतर फिल्मों में नेगेटिव रोल्स को निभाते हुए देखा गया है| लेकिन अपने इन्हीं किरदारों के दम पर, शक्ति कपूर लाखों दिलों पर राज करते हैं| फिल्मी कैरियर में शक्ति कपूर ने कई एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया है और यही वजह है कि शक्ति कपूर ने अपने एक्टिंग करियर के दम पर गजब की दौलत और शोहरत हासिल की है|

शक्ति कपूर बीते 80 और 90 के दशक में हिंदी फिल्म जगत पर राज करने वाले कुछ अभिनेताओं में शामिल रहे हैं| हालांकि अगर आज की कहे तो शक्ति कपूर बीते काफी लंबे वक्त से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन आज भी दर्शकों के बीच इनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको शक्ति कपूर की कुल संपत्ति से रूबरू कराने जा रहे हैं…

शक्ति कपूर की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शक्ति कपूर की कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन अमेरिकन डॉलर के करीब बताई जाती है जो भारतीय रुपयों में तकरीबन 36.5 करोड़ों के बराबर है| शक्ति कपूर की इस पूरी संपत्ति का मुख्य स्रोत उनका फिल्मी कैरियर रही है, जहां उन्होंने अपने दमदार अभिनय से करोड़ों की कमाई की है और आपको यह बात जानकर शायद हैरानी होगी लेकिन शक्ति कपूर उस जमाने में फिल्में करने के लिए लगभग 75 लाख से लेकर एक करोड़ तक चार्ज किया करते थे|

शक्ति कपूर का करियर

बात करा कर शक्ति कपूर के एक्टिंग कैरियर की तो, इन्होंने हिंदी फिल्म जगत में साल 1977 में आई फिल्म खेल खिलाड़ी का के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था| परिणी साल 1980 मैं फिल्म कुर्बानी 8 साल 1981 में फिल्म रॉकी अपने विलेन के किरदार के बाद सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल हुई थी, और इनकी गिनती इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में होने लगी थी|

इसके बाद साल 1983 में कपूर को हिम्मतवाला और हीरो नाम की फिल्मों में देखा गया था और इन दोनों की फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल से इन्होंने लाखों दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था| हालांकि शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी कैरियर में नेगेटिव रोज के अलावा कई बार कॉमेडी रोल भी किए हैं और इन रोल्स में भी इन्हें काफी सराहना मिली है|

शक्ति कपूर की पर्सनल लाइफ

वही अगर असल जिंदगी की बात करें तो, शक्ति कपूर दिल्ली के पंजाबी परिवार में जन्मे थे जिनके पिता दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक दर्जी हुआ करते थे| ऐसे में हिंदी फिल्म जगत में एक अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए शक्ति कपूर ने काफी संघर्ष भरे दिनों को देखा है और उन दिनों को जीने के बाद आज इन्होंने सफलता के इस मुकाम को हासिल किया है|

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शक्ति कपूर ने एक्ट्रेस शिवांगी कोल्हापुरे के साथ शादी रचाई थी जिस शादी से आज अभिनेता बच्चों के पिता भी बन चुके हैं, जिनमें इनकी एक बेटी श्रद्धा कपूर और इनके बेटे सिद्धांत कपूर शामिल है| और अब तो शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड की एक बेहद चर्चित और मशहूर अभिनेत्री बन चुकी हैं|

 

By Akash