आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर और रईस लोगों में सबसे ऊपर नजर आने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और उनके साथ साथ उनका पूरा अंबानी परिवार भी अब अक्सर ही  अपने आलीशान और लग्जरियस लाइफ स्टाइल को लेकर खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| इसके अलावा अक्सर फैमिली में होने वाले इवेंट्स और फंक्शन्स को लेकर भी अम्बानी परिवार खबरों और सुर्ख़ियों में देखा जाता है|

अगर अभी बीते 1 साल पहले की बात करें तो 2019 की 7 मार्च की तारीख को मुकेश अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी रखी थी| और आकाश अंबानी की यह शादी काफी दिनों तक खबर सुर्खियों में देखी गई थी| शादी फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स और राजनीति की दुनिया से जुड़े तमाम नामी चेहरे नजर आए थे| और इनके अलावा कई सारे विदेशी मेहमान भी आकाश अंबानी की शादी में शामिल हुए थे|

बता दे मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी में कोई भी कमी नहीं छोड़ी थी और शादी के दौरान होने वाली हर एक रस्म को इन्होंने बड़े भव्य तरीके से आयोजित करवाया था| जानकारी के लिए बता दें आकाश अंबानी की शादी मशहूर हीरा कारोबारी रसैल मेहता की बेटी श्लोका मेहता संग हुई है|आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की यह शादी कई खासियतों के चलते चर्चाओं में नजर आई थी जिनमें एक सबसे बड़ी खासियत है वह हार था जो नीता अंबानी द्वारा बहुत श्लोका मेहता को गिफ्ट किया गया था|  रिपोर्ट के अनुसार ऐसा बताया जाता है के यह हार दुनिया भर का सबसे महंगा हार है जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है|

L‘Incomparable  नाम के साथ की बात करें तो इसकी कीमत तकरीबन 300 करोड रुपए बताई जाती है जिसे लेबनीज जौहरी Mouawad  ने डिजाइन किया था| हिसार को बनाने में 407 कैरेट के हीरो का इस्तेमाल किया गया है जो कि इसे बेहद ही यूनिक लुक देता है| इस हार को बनाने में कुल 91 हीरों  का इस्तेमाल किया गया है और इन्हें लेकर ऐसा बताया जाता है के साल 1980 में अफ्रीका में इन हीरों की खोज की गयी थी|

नीता अम्बानी की कहें तो सबसे पहले वो अपनी बहू श्लोका अंबानी को वह हार गिफ्ट करने वाली थी जो उन्हें मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन द्वारा दिया गया था| लेकिन बाद में उन्होंने इस पुश्तैनी हार को अपने पास रखने का फैसला लिया और बहु श्लोका अंबानी को उन्होंने दुनिया का सबसे महंगा हार गिफ्ट किया| अभी बीते कुछ वक्त पहले ही बहु श्लोका अंबानी ने एक बेटे को जन्म दिया है और इसका नाम इन्होने पृथ्वी आकाश अम्बानी रखा है| बताते चले के बेटे के जन्म के बाद से ही पूरे अम्बानी परिवार में काफी खुशियों का माहौल है|

इस सबके बाद अगर अंबानी परिवार की कुल संपत्ति पर नजर डालें तो आज इनकी कुल  संपत्ति को तकरीबन 71.2 बिलीयन डॉलर्स के करीब बताया जाता है| मुकेश अम्बानी आज अपने पूरे परिवार के साथ दुनिया  के सबसे महंगी  गगनचुंबी इमारत में रहते है जिसका नाम एंटीलिया है |

By Anisha