बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम ने  बीते 30 जुलाई 2021 को  अपना  48 वां  जन्मदिन मनाया है और आज हम आपको सोनू निगम के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं|  सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई सन 1973 को  फरीदाबाद (हरियाणा )में हुआ था  और सोनू निगम बचपन से ही संगीत की ओर काफी दिलचस्पी लेते थे और संगीत की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए   सोनू निगम काफी संघर्ष किए हैं और अपनी कड़ी मेहनत और अपने टैलेंट के दम पर आज सोनू निगम सफलता की इन ऊंचाइयों तक पहुंच पाए हैं और  बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किए हैं|

आज के समय में सोनू निगम   बॉलीवुड के सबसे फेमस और लोकप्रिय सिंगर बन चुके हैं और अपनी  शानदार आवाज के जादू से हर  किसी का दिल जीत लिया है और सोनू निगम ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में सुपरहिट गाने गाए हैं  और इन के गाए हुए गाने आज भी लोगों के जुबान पर बसे हुए हैं|

बता दे सोनू निगम को  गायिकी का हुनर  अपने पिता से विरासत में मिला था और  महज  4 साल की उम्र से ही  अपने पिता के साथ सोनू निगम स्टेज शो ,पार्टी, और फंक्शंस में गाना गाने लगे थे और इतनी छोटी सी उम्र से ही सोनू निगम संगीत के बेहद करीब रहे हैं और बचपन से ही  सोनू निगम के आवाज को लोग बेहद पसंद करते थे और वही सोनू निगम मोहम्मद रफी साहब के बहुत बड़े फैन थे उन्हें ही  अपना गुरु मानते थे और अपने करियर के शुरुआती दिनों में  सोनू निगम स्टेज पर मोहम्मद रफी साहब के ही  ज्यादातर गाने गाते थे|

सोनू निगम के  सिंगिंग कैरियर की बात करें तो बॉलीवुड में इन्हें  पहला ब्रेक  साल 1990 में आई फिल्म “आजा मेरी जान” से मिला था और इस फिल्म में सोनू निगम ने  ‘इश्क में हम तुम्हें क्या बताएं’ और ‘ओ आसमां वाले’   जैसे कई सुपरहिट गाने गाकर लोगों का  दिल जीत लिया और इसके बाद सोनू निगम ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट  फिल्मों के गानों में अपनी सुरीली आवाज का परचम लहरा चुके हैं| सोनू निगम  3 दशक के  अपने करियर में अब तक 320 फिल्मों  से भी ज्यादा   फिल्मों में गाना गाए हैं और इन्हें दो बार फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है|

बता दे सोनू निगम हिंदी के अलावा अंग्रेजी, कन्नड़, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, मैथिली ,भोजपुरी, नेपाली और मराठी जैसी कई भाषाओं में भी गाने गाए हैं  और आज सोनू निगम अपनी बेहतरीन आवाज के दम पर बॉलीवुड के सबसे सफल और सबसे अमीर सिंगर के रूप में जाने जाते हैं| खबरों की माने तो सोनू निगम मौजूदा समय में 370  करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं और वही सोनू निगम एक गाने के लिए लगभग 10 से 15  लाख रुपए तक की फीस चार्ज करते हैं और आज के समय में सोनू निगम बॉलीवुड के हाईएस्ट पैड सिंगर बन चुके हैं|

वीडियो रिपोर्ट के अनुसार सोनू निगम को सालाना ₹26  करोड़ रुपए की इनकम होती है  और वही सोनू निगम के पास कई जगहों पर करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी है और इसके साथ ही सोनू निगम  को महंगी कारों का भी बेहद शौक है और उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर वोग (2.11 करोड़), बीएमडब्लयू जेड4 (66 लाख), ऑडी ए4 (47 लाख), डीसी अवाती (60 लाख) जैसी कई महंगी कारें मौजूद है| वही  सोनू निगम का मुंबई में  25 करोड़ का एक बेहद ही आलीशान और खूबसूरत  बंगला है  जहां सोनू निगम अपने परिवार के साथ रहते हैं|

बात करें सोनू निगम की पर्सनल लाइफ की तो सोनू निगम ने साल 2002 में मधुरिमा  निगम के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और इन दोनों ने करीब 7 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी |

सोनू निगम जहां एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक  रखते हैं तो वही मधुरिमा बंगाली परिवार से नाता रखती है  लेकिन कास्ट की परवाह ना करते हुए सोनू निगम ने मधुरिमा को  अपना हमसफर बनाया  और आज सोनू निगम  और मधुरिमा एक बेटे के माता-पिता भी बन चुके हैं और अपने परिवार के साथ सोनू निगम बेहद खुशी से अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|

 

By Anisha