बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री की कोई ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने काफी कम वक्त में फिल्म जगत में गजब का नाम कमाया था लेकिन कुछ भी फिल्में करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और गुजरे काफी वक्त से इन्हें किसी फिल्म में लीड रोल में नहीं देखा गया है| हालांकि आज भी सोनाक्षी सिन्हा अपनी असल जिंदगी को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में देखी जाती हैं और इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं|

बात करें अगर सोनाक्षी सिन्हा के फिल्मी करियर की तो इन्होंने साल 2010 में आई फिल्म दबंग के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था जिसमें इनके साथ बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे| जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की जोड़ी इस फिल्म के दो सीक्वल्स दबंग 2 और दबंग 3 में भी देखने को मिली|लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको सोनाक्षी सिन्हा के फिल्मी करियर के बारे में नहीं बल्कि इनकी निजी जिंदगी के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं इस बारे में आप शायद ही जानते होंगे| दरअसल हम आपको आज सोनाक्षी सिन्हा की लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं| बता दे सोनाक्षी सिन्हा को महज 20 साल की उम्र में अपने पहले प्यार का एहसास हुआ था उन दिनों उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा उनकी शादी तक कराना चाहती थी|

इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने बताया के यह बात उनके स्कूल के दिनों की है स्कूल में ही उन्हें पहली बार प्यार का एहसास हुआ था| इसके बाद ग्रेजुएशन तक उस लड़के के साथ रहने के बाद सोनाक्षी सिन्हा को एक गंभीर रिलेशनशिप का अनुभव हुआ लेकिन यह सब उनके लिए एक अनोखे अनुभव जैसा था| आगे सवाल किए जाने पर उन्होंने बताया के के उनके जिंदगी में यह सब लगभग 5 से अधिक सालों तक चला था|

आगे सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि या बात काफी महत्वपूर्ण है कि हम हमेशा से अपने रिश्तो से सीख लेते हुए आगे बढ़े क्योंकि हर रिश्ता और इंसान अलग होता है और सभी में आपको उसे एक शक्स को ढूंढना होता है जो आप को सहन कर सके और अपने व्यक्तित्व को समझाने के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व को समझ सके| आगे उन्होंने बताया के इस सब के बाद उन्होंने काफी चीजें सीखी|

साथ ही मजाक मजाक में सोनाक्षी सिन्हा ने यह बात भी कही थी के उनके पिता ने उनकी शादी की बात काफी हद तक उन्हीं की पर छोड़ दी थी पर उनकी मां अक्सर उनसे ऐसा पूछा करती थी कि क्या वह जल्द शादी करने की सोच रही हैं| हालांकि सोनाक्षी सिन्हा कई बार नजरें झुका कर उन्हें चुप करा दिया करती थी और उनका फैसला आया था कि खुद को तैयार समझने के बाद वह इस बारे में सोचेंगी|इसके बाद सोनाक्षी नें बताया के कैसे इस सब से बढने और बाहर आने के लिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और यहां से भी उन्हें कई नई चीजें देखने को मिली अलग-अलग लोगों से मिलने का मौका मिला|

By Akash