बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से अधिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों रहते है| कभी अपने और एक्ट्रेस मलाईका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लेकर तो कभी अपने अन्य बहन भाइयों को लेकर अर्जुन को अक्सर ही सुर्ख़ियों में देखा जाता है| हम आपको बता दें के हमारी आज की यह पोस्ट भी इसी विषय पर है जिसमे हम आपको अर्जुन कपूर की एक ऐसी बचपन की घटना बताने जा रहे हैं जहाँ अपनी बहन के लिए अर्जुन झगड़ा मोल चुके है और इसके लिए अपने स्कूल से ये सस्पेंड भी कर दिए गये थे|

अर्जुन कपूर की बात करें तो सगे भाई बहनों के साथ साथ ये अपने कजिन्स का भी ख़ास ख्याल रखते है जिनमे कपूर परिवार के कई नाम शामिल है| आज की यह पोस्ट अर्जुन की बहन और चाचा अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर से है जिनके कारण स्कूल के दिनों में इन्होने झगड़ा मोल लोया था| हम आपको बता दें के खुस अर्जुन नें ही इस किस्से को एक बातचीत के दौरान शेयर किया था …

अर्जुन को खानी पड़ी मार

इस बात का अभी हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर नें आरजे सिद्धार्थ कन्नन संग हुई बातचीत में ज़िक्र किया था| अर्जुन नें बताया था के सोनम और वो आर्य विद्या मंदिर में साथ ही पढ़ा करते थे और उन दिनों वो काफी गोल मटोल से हुआ करते थे| और वहां पर सोनम और अर्जुन दोनों को ही बास्केटबॉल खेलना पसंद था| पर एक दिन सोनम से कुछ सीनियर्स नें आकर बॉल छीन ली थी और उन्हें यह कहकर कोर्ट से जाने को कहा के यह उनका खेलने का वक्त है|

जिसपर सोनम रोते हुए अर्जुन के पास पहुंची और उन्हें सबकुछ बताया| इसके बाद अर्जुन को इस पर काफी गुस्सा आया और वो सबक सिखाने के लिए उन सीनियर्स के पास पहुँच गये| वहां पहुँचते ही अर्जुन नें उस सीनियर से कुछ अपशब्द कह दिए| आगे अर्जुन नें बताया के इस सब के बाद भी वह लड़का उन्हें सिर्फ घूरता रहा| और बाद में अर्जुन को उसने एक पंच मार दिया जिससे उनकी आँखों पर एक काला घेरा बन गया था| और इस सब के बाद बहन सोनम नें उनसे माफ़ी भी मांगी थी|

अर्जुन को किया गया सस्पेंड

बाद में जब इस सब की बात आगे बढ़ी तो सामने आया के वह सीनियर नेशनल बॉक्सिंग लेवल का प्लेयर था और ऐसे में सोनम के लिए अर्जुन ने उससे बिना यह सब जाने ही झगड़ा मोल लिया| और इस वजह से उन्हें पीटना भी पड़ा| और उस स्थिति में इन्हें डॉक्टर के पास तो जाना ही पीडीए और इसके साथ ही इन्हें उस लडके को अपशब्द कहने के लिए सस्पेंड भी कर दिया गया|

बहनों का काफी ख्याल रखते है अर्जुन

इसके अलावा हम आपको बता दें के अर्जुन अपनी बहन सोनम के अलावा जान्हवी और खुशी का भी काफी ख्याल रखते हैं और इनकी इस बात को पब्लिकली भी नोटिस किया जा चुका है| बता दें के अभी बीते कुछ सालों पहले जब बहन जान्हवी नें माँ श्रीदेवी को खोया था तब अर्जुन नें उन्हें इस दुःख को झेल पाने में काफी सहारा दिया हा|

By Akash