Categories: विशेष

अनिल कपूर के नाती की पहली झलक आई सामने ,सोनम कपूर के बेटे को देखते ही रो पड़ी मासी रिया कपूर

अपनी स्टाइलिंग और यूनिक ड्रेसिंग सेंस की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर को बीते वक्त में अपने प्रेगनेंसी से जुड़ी खबरों को लेकर काफी चर्चाओं में देखा गया था| लेकिन, बीते शनिवार के दिन सोनम कपूर अपने बच्चे को जन्म दे चुकी हैं और ऐसे में इन दिनों सोनम कपूर सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक अपने फैंस के बीच ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है|

सोनम कपूर की बात करें तो, पति आनंद आहूजा के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए सोनम कपूर ने अपने फैंस के साथ की जानकारी साझा की थी कि वो एक बेटे की मां बन चुकी हैं| सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोनम कपूर के तमाम फ्रेंड्स और फैंस के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के कई जाने-माने और मशहूर सितारों ने भी उन्हें मां बनने की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी थी|

वहीं दूसरी तरफ, सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक्ट्रेस के बेटे की एक तस्वीर शेयर करते हुए, अपनी बहन और जीजा जी को पेमेंट करने की बधाइयां दी थी| हालांकि, शेयर की गई तस्वीर में रिया कपूर ने सोनम कपूर के बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था|

अगर इस तस्वीर पर नजर डालें तो,अपने भांजे को पहली बार देखने के बाद रिया कपूर इस दौरान इतनी अधिक खुश नजर आई कि वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई और हॉस्पिटल में ही खुशी से फूट-फूट कर रोने लगे| इस सब के बीच वहां पर उनकी मां सुनीता कपूर और हॉस्पिटल की नर्स भी साथ नजर आ रही हैं|

इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिया कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि-रिया मासी ठीक नहीं है और मासूमियत बहुत ज्यादा है| इसके आगे उन्होंने लिखा है कि ये क्षण उन्हें असत्य लग रहा है| इसके अलावा उन्होंने सोनम कपूर को एक बहादुर माँ और आनंद आहूजा सबसे प्यारे पिता बताया है और उन्होंने इस पोस्ट में बच्चे की नानी सुनीता कपूर को भी टैग किया है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अपने बच्चे को जन्म देने के बाद फिलहाल सोनम कपूर मुंबई के एक हॉस्पिटल में है और उनके साथ वहां पर उनकी मां सुनीता कपूर और पिता अनिल कपूर भी मौजूद है| इसके अतिरिक्त ऐसा बताया जा रहा है कि सोनम कपूर हॉस्पिटल से आने के बाद लगभग 6 महीने तक अपने फॅमिली के साथ इंडिया रहने वाली हैं|

आपको बता दे, सोनम कपूर ने इसी साल बीते कुछ महीनो पहले अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेगनेंसी की अपडेट फैंस के साथ शेयर की है, जिसके बाद से एक्ट्रेस के फैंस उनके मां बनने का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आए थे, क्योंकि सोनम कपूर की शादी को लगभग 4 साल हो चुके हैं|

बताते चलें, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बीते साल 2018 में एक दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ कुछ समय तक एक सीरियस रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी रचाई थी, और अपनी शादी के कुछ वक्त बाद ही सोनम कपूर अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थी|

Anisha

Recent Posts

अनुष्का से लेकर रणवीर तक, पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपने एक्स की शादी में ख़ुशी-ख़ुशी शामिल हुए ये सितारे

फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ…

1 year ago

उमे में बड़ी होने के कारण नेहा कक्कड़ से शादी नही करना चाहते थे रोहनप्रीत, फिर क्यों बदला फैसला

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और सक्सेसफुल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल नेहा कक्कड़ आज एक सिंगर…

1 year ago

कैटरिना की तरह दिखने के कारण खराब हुआ जरीन खान का करियर, काम न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

आज जब भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारों की बात…

1 year ago

मजेदार जोक्स : प्रेमिका – जानू मेरे जीभ में फिर से छाले निकल आये.. प्रेमी – ये तो होने ही था..

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी…

1 year ago

जब एक किसिंग सीन की शूटिंग में लगा 3 दिन का समय, खराब हो गई थी करिश्मा कपूर की हालत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुआ करती थी, जिन्होंने…

1 year ago