बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने  हाल ही में  बीते  9 नवंबर 2021 को अपना 31वां जन्मदिन  सेलिब्रेट किया है| हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के  लाडले बेटे है और वो अपनी बहने सोनम कपूर और रिया कपूर के भी बहुत चहेते है |वही  सोनम कपूर ने भी अपने छोटे भाई के जन्मदिन के खास मौके पर  एक बेहद ही खूबसूरत पोस्ट शेयर की है और इस पोस्ट को देखने के बाद आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि सोनम कपूर अपने भाई हर्षवर्धन को कितना मिस कर रही हैं|

बॉलीवुड की डीवा  सोनम कपूर ने हर्षवर्धन कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरों की एक पूरी सीरीज  शेयर की है इन तस्वीरों में सोनम कपूर का उनके भाई हर्षवर्धन के साथ बेहद खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है|

सोनम कपूर ने जो पोस्ट  शेयर की है उसमें एक तस्वीर में सोनम कपूर अपने भाई हर्षवर्धन को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही है और वही एक अन्य तस्वीर में सोनम कपूर,  रिया कपूर और हर्षवर्धन तीनों एक साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं और बाकी जो तस्वीरें सोनम कपूर ने शेयर की है उन तस्वीरों में भी इन तीनों भाई बहनों को एक साथ देखा जा सकता है जिसमें यह तीनों एक दूसरे के साथ बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं|

सोनम कपूर ने अपने भाई हर्षवर्धन के जन्मदिन पर जितनी खूबसूरत पोस्ट साझा की है उतना ही खूबसूरत इन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन भी लिखा है और  अपने भाई को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोनम कपूर ने लिखा है कि,” लव यू भाई.. मेरा सबसे छोटा भाई आज अद्भुत आदमी बन गया है और मैं  ईश्वर से यही प्रार्थना और आशा करती हूं कि तुम अपनी   क्षमता तक पहुंचो  और अपने सभी सपनों को साकार करो लेकिन मैं तुम्हारे बर्थडे पर ज्यादातर तुम्हारे स्वास्थ और तुम्हारी खुशियों की कामना करती हूं”|

बता दे सोनम कपूर के अलावा हर्षवर्धन कपूर की मां सुनीता कपूर ने भी बेटे के जन्मदिन पर उनपर  प्यार लुटाते हुए एक बेहद खूबसूरत पोस्ट साझा की है और इस पोस्ट में सुनीता कपूर ने हर्षवर्धन की  कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में हर्षवर्धन काफी जच रहे हैं|

सुनीता कपूर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन लिखा है कि,” एक मां और बेटे के बीच का बंधन खास होता है, यह समय और दूरी से अपरिवर्तित रहता है, यह सबसे शुद्ध प्यार है बिना किसी शर्त और सच्चा.. जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो मेरे बेटे| मुझे तुमसे बहुत प्यार है”|

हर्षवर्धन कपूर को उनके पिता अनिल कपूर ने भी जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं और  अपने बेटे  हर्षवर्धन कपूर के साथ  स्टाइलिश अंदाज में पोज देते हुए कई तस्वीरें भी साझा की है और यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है| हर्षवर्धन कपूर भी अपने पिता अनिल कपूर की तरह ही दिखने में बेहद हैंडसम और स्टाइलिश नजर आते हैं और वो  अपने पूरे परिवार के सबसे ज्यादा लाडले हैं|

बता दे सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में है और हाल ही में सोनम कपूर ने लंदन में अपना एक नया आशियाना खरीदा है जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की थी जो कि काफी ज्यादा वायरल भी हुई थी|  वही सोनम कपूर इन दिनों अपने देश से दूर अपने घर परिवार और  उनके साथ बिताए गए खुशनुमा पलों को बेहद मिस कर रही हैं|

By Anisha