बॉलीवुड की कुछ बेहद जानी-मानी और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपनी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग की वजह से जानी जाती हैं, और इसी वजह से इन्हें अक्सर खबरों और सुर्खियों में भी देखा जाता है| लेकिन, इन दिनों सोनम कपूर इसके अलावा अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से भी काफी सुर्खियों में छाई हुई है और ऐसे में इसी बीच अब सोनम कपूर से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं…

दरअसल, अब एक्ट्रेस सोनम कपूर से जुड़ी ऐसी खबरें सामने आ रही है कि वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए लंदन से मुंबई लौट चुकी है| अभी की कहे तो, सोनम कपूर की प्रेगनेंसी का आठवां महीना चल रहा है और ऐसे में सोनम कपूर 5 जून, 2022 की तारीख को सोनम कपूर वापस भारत लौट चुकी हैं| इसके पीछे की वजह कुछ ऐसी बताई जा रही है कि सोनम कपूर अपने पहले बच्चे को भारत में जन्म देना चाहती है| जन्म के भारत आने की जानकारी उन्हीं के चाचा संजय कपूर द्वारा साझा की गई है|

रिश्ते में सोनम कपूर के चाचा लगने वाले बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय कपूर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान हुई बातचीत के दौरान बताया है कि सोनम कपूर वापस मुंबई आ रही है| और इसके बाद उन्होंने सोनम कपूर के बारे में बताया कि एक होने वाली मां के रूप में वह काफी सुंदर दिख रही थी, और उन्हें देखकर संजय कपूर को भी बेहद खुशी हुई थी|

प्राप्त जानकारियों की माने तो, ऐसा बताया जा रहा है कि सोनम कपूर इसी साल आने वाले अगस्त के महीने में बच्चे को जन्म देने वाली है, और इसी वजह से इन दिनों कपूर खानदान में काफी खुशियों का माहौल है और सभी सोनम कपूर के नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| इसके अलावा सोनम कपूर के लाखों फैंस भी अपनी चाहीती एक्ट्रेस के बच्चे का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं|

आपको बता दें, अभी हाल ही में संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए को तस्वीरों को शेयर किया था जिसमें उनके साथ उनके बेटे जेहान सहित सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा भी नजर आए थे| इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था-‘मेरी प्यारी प्रेग्नेंट भतीजी और आनंद को उनके खूबसूरत आशियाने पर मिलकर अच्छा लगा।’ इन तस्वीरों की बात करें तो, यह तस्वीरें संजय कपूर के घर की है, जहां पर सोनम कपूर और आनंद अहूजा लंच में शामिल होने पहुंचे थे|

जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बीते कुछ महीने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेगनेंसी की अपडेट फैंस के साथ शेयर की थी, जिसके बाद कपूर खानदान के सदस्यों के साथ साथ कई फिल्मी दुनिया के मशहूर सितारों और एक्ट्रेस के लाखों फैंस भी उन्हें अपने पहले बच्चे की माँ बनने की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते नजर आए थे|

By Akash