बॉलीवुड फिल्मों के अतिरिक्त आज दर्शकों के बीच अगर कोई अन्य फिल्म इंडस्ट्री सबसे अधिक पॉपुलर है तो वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री है| और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जिरए हम आपसे इसी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद जाने माने अभिनेता से बात करने जा रहे है| ये अभिनेता कोई और नही सुपरस्टार जोसफ विजय है जिन्हें आमूमन विजय के नाम से ही जाना हाता है| विजय की कहें तो 22 जून, 1974 को चेन्नई में इनका जन्म हुआ था और आज इनकी उम्र 47 साल हो चुकी है| वहीँ अगर इनके फ़िल्मी करियर पर नजर डालें तो फिल्म ‘नालय्या थीरपू’ में पहली बार ये बतौर लीड एक्टर देखे गये थे|

विजय को फिल्मों में में इंडस्ट्री की लगभग हर एक्ट्रेस संग स्क्रीन पर देखा जा चूका है पर असल ज़िन्धी में अपनी ही एक फैन पर विजय दिल हार बैठे थे| और उनकी यही फैन अब उनकी पत्नी भी बन चुकी है| इनकी इस पत्नी बन चुकी फैन का नाम संगीता सूर्णलिंगम है जो विजय की एक्टिंग पर फिदा थी| और विजय को लेकर उनमे दीवानगी इस कदर थी के एक बार सेट पर ही संगीत इनसे मिलने पहुँच गयी थी| और इसी दीवानगी नें अभिनेता का दिल जीत लिया जिसके बाद हमेशा के लिए विजय नें उन्हें अपना जीवनसाथी मान लिया|

श्रीलंका के बड़े बिजनेसमैन की बेटी है संगीता

साल 1996 में आई फिल्म ‘पूवे उनक्कगा’ के लिए इनकी काफी तारीफ की गयी थी| उन दिनों संगीता यूनाइटेड किंगडम में रहा करती थी और विजय की फैन वो उसी वक्त से हुआ करती थी| जानकारी के लिए बता दें के संगीता एक बेहद समृद्ध परिवार से ताल्लुख रखती हैं| जहाँ इनके पिता श्रीलंका के रहने वाले एक तमिल इंडस्ट्रियलिस्ट थे|

विजय से मिलने के लिए लंदन से फिल्म के सेट पर चली गई थी संगीता

चेन्नई की फिल्मसिटी में एक सेट लगा हुआ था और ऐसे में फिल्म के शूट के दौरान एक ब्रेक हुआ था| ऐसे में इसी ब्रेक के दौरान विजय रेस्ट कर रहे थे और तभी उनके पास एक लडकी आई जिससे वो पहले कभी नही मिले थे| इसके बाद उन्होंने अपना नाम संगीता सूर्णलिंगम बताया और इसके बाद विजय से उन्होंने थोड़ी बात भी की| और इसी पहली मुलाकात में संगीता विजय को दिल दे बैठी|

इस मुलाकात के लगभग एक साल बाद संगीता को विजय नें अपने घर बुलाया और इसी मुलाकात के बाद विजय के पेरेंट्स को यह बात पता चली के संगीता विजय की फैन है और इन्ही से विजय अक्सर मिलते थे| और ऐसे में इसी बीच बातचीत में संगीता से विजय के पिता नें पुछा के क्या वो उनके बेटे संग शादी करेंगी? इस सवाल को सुनते ही संगीता नें तुरत ही हां कर दी जिसके बाद विजय के पेरेंट्स नें संगीता के पेरेंट्स से मिलने जाने के लिए लन्दन रवाना हुए|

इसके बाद मुलाकात में संगीता के पेरेंट्स भी ख़ुशी ख़ुशी विजय को अपना दामाद बनाने के लिए तैयार हो गये| जिसके बाद 25 अगस्त, 1999 को विजय और संगीता हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गये और यह कपल आज एक साथ 21 साल पूरे कर चूका है|

By Anisha