बीते साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो के बाद अभिनेता शाहरुख खान किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं, जिस वजह से अभिनेता शाहरुख खान के फैंस बेसब्री से होने किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार कर रहे हैं| पर अब शाहरुख खान एक बार फिर से एक के बाद एक कई सारी फिल्मों के साथ वापस ही करने वाले हैं, और ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको खान की कुछ अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली हैं|

रॉकेट्री द नांबी इफे़क्ट

इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर आर माधवन द्वारा निर्देशित फिल्म रॉकेट्री द नांबी इफे़क्ट है, जो कि सच्ची घटना पर आधारित एक फिल्म है| इस फिल्म की बात करें तो, इसमें शाहरुख खान एक कैमियो रोल प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म आने वाली 1 जुलाई, 2022 की तारीख को रिलीज होने वाली है|

लाल सिंह चड्ढा

आने वाली 11 अगस्त, 2022 की तारीख को रिलीज होने वाली मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा में अभिनेता शाहरुख खान अपनी जवानी का रोल प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं, जिस वजह से फैंस स्क्रीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| बताते चलें, इसमें बॉलीवुड एक्टर्स करीना कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाली है|

ब्रह्मास्त्र

बॉलीवुड की एक और मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी अभिनेता शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं| इस फिल्म की बात करें तो, यह फिल्म भी इसी साल 9 सितंबर, 2022 की तारीख को रिलीज होने वाली है, जिसमें बॉलीवुड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे नामी बॉलीवुड सितारे नजर आने वाले हैं|

पठान

अगले साल 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने वाली है, जिसका उनके फैंस बीते काफी लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| इस फिल्म की बात करें तो, यशराज बैनर के तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारे नजर आने वाले हैं, और इसमें शाहरुख खान एक जासूस के रोल में नजर आएंगे|

डंकी

बॉलीवुड की बेहद मशहूर और जाने-माने निर्देशक राजकुमार हीरानी शाहरुख खान के साथ पहली बार किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जो कि कोई और नहीं बल्कि, अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म डंकी है| जो आने वाले साल में रिलीज होने वाली है| इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू और विकी कौशल भी नजर आने वाले हैं|

टाइगर 3

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 में भी अभिनेता शाहरुख खान कैमियो रोल प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं, जो कि साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है| यह फिल्म सलमान खान की सुपरहिट फिल्म एक था टाइगर का तीसरा सीक्वल है|

Atlee के साथ एक मूवी

आने वाले साल 2023 में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान तमिल सिनेमा की भी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका डायरेक्शन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर एटली करने वाले हैं और इसमें उनके साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली हैं| हालांकि, अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है|

By Akash