बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार सुनील शेट्टी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है और वर्तमान समय में सुनील शेट्टी ना सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता बल्कि सफल निर्माता और बिजनेसमैन के तौर पर भी जाने जाते हैं| सुनील शेट्टी हिंदी सिनेमा जगत से पिछले 25 सालों से जुड़े हुए हैं और इन्होंने अपने फिल्मी करियर में अब तक करीब 110 से भी ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है और अपनी शानदार अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाब हुए हैं|

सुनील शेट्टी के निजी जीवन की बात करें तो सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी के साथ शादी रचाई है और वो अपनी पत्नी माना शेट्टी से बेहद प्यार करते हैं| सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत जोड़ियों में से एक है और आज हम आपको इस कपल की खूबसूरत प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं

पहली नज़र वाला प्यार हुआ था, अभिनेता सुनील शेट्टी को

आपको बता दें माना शेट्टी से सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात बेहद ही फिल्मी तरीके से हुई थी और सुनील शेट्टी ने पहली बार माना शेट्टी को मुंबई के मालाबार हिल इलाके में एक पेस्ट्री शॉप पर देखा था और माना को देखते ही सुनील शेट्टी को उनसे पहली नजर वाला प्यार हो गया और उन्होंने मन ही मन यह तय कर लिया कि वो इसी लड़की को अपनी जीवन संगिनी बनायेंगे |

वही एक दो मुलाकात के बाद सुनील शेट्टी और माना की बीच गहरी दोस्ती हो गई और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी और जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तब इन्होंने शादी करने का फैसला किया लेकिन वही सुनील शेट्टी और माना दोनों कहीं परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था हालांकि दोनों ने इस रिश्ते के लिए अपने परिवार वालों को खूब मनाया लेकिन इनकी कोशिश नाकामयाब साबित हुई और बात नहीं बन पाई|

गौरतलब है कि माना आधी पंजाबी और आधी मुसलमान परिवार से ताल्लुक रखती थी तो वही सुनील शेट्टी कर्नाटक के तुलू भाषी परिवार से ताल्लुक रखते है और यही वजह थी कि इन दोनों के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और इनकी शादी में दिक्कतें आई थी|

वही दोनों के परिवार वाले रिश्ते के खिलाफ हो गए तब दोनों के पास भाग कर शादी करने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं बचा |

लेकिन फिर भी सुनील शेट्टी और माना अपने परिवार की मर्जी से शादी करना चाहते थे और इस वजह से इन दोनों ने कई सालों तक अपने परिवार को मनाने की कोशिश की और 9 साल के बाद दोनों की कोशिशें रंग लाई और इनके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी हो गए जिसके बाद 25 दिसंबर साल 1991 में सुनील शेट्टी और माना एक दुसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए और इन दोनों की प्रेम कहानी रंग लाई और अपने लाइफ पार्टनर के रूप में सुनील शेट्टी को माना मिल गयी |

वही शादी के बाद इस खूबसूरत कपल के 2 बच्चे हुए जिसमें एक बेटी आथिया शेट्टी और एक बेटा अहान शेट्टी है और सुनील शेट्टी के दोनों ही बच्चे एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं और जहां सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी है तो वही सुनील शेट्टी के बेटे अभी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने की तैयारी में लगे हैं| सुनील शेट्टी आज अपने परिवार के साथ बेहद खुशी से अपनी जिंदगी बिता रहे है |

By Anisha