बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और जाने-माने स्टार किड्स में शामिल है, जिन्हें अक्सर ही सोशल मीडिया से लेकर तमाम खबरों और सुर्खियों में छाए हुए दिखा जाता है| करीना कपूर के बेटे तैमूर आज काफी पॉपुलर हो चुके हैं, जिस वजह से आज किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह ही तैमूर के भी लाखों चाहने वाले मौजूद हैं| और इसी वजह से तैमूर की तमाम तस्वीरें और वीडियोस भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए नजर आते हैं|

करीना कपूर के बेटे तैमूर वैसे तो अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं लेकिन तैमूर अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं क्योंकि बीते दिनों ही तैमूर अली खान का जन्मदिन मनाया गया था और तैमूर अब पूरे 5 सालों के हो चुके हैं|

ऐसे में तैमूर के जन्मदिन के इस खास मौके पर परिवार के कई सदस्यों ने उन्हें उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं जिनमें उनकी मां करीना कपूर और पिता सैफ अली खान के साथ-साथ, उनकी बहन सारा अली खान, मासी करिश्मा कपूर और बुआ सबा अली खान शामिल हैं…

बात करें अगर करीना कपूर की तो उन्होंने अपने बेटे तैमूर के जन्मदिन के मौके पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, और अपने लाडले बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है|

वहीं दूसरी तरफ बहन सारा अली खान ने अपने पिता सैफ अली खान के साथ मिलकर अपने छोटे भाई तैमूर का बर्थडे केक कट किया है, जिसकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उन्होंने तैमूर को बर्थडे विश किया है| सारा के शेयर की गई इंस्टाग्राम स्टोरी में एक बर्थडे सॉन्ग भी बज रहा है|

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा अली खान ने लिखा है-‘हैप्पी बर्थडे टिम टिम, तुमको सारे खिलाने, चॉकलेट्स, हंसी, ख़ुशी और प्यार मिले!’ बहन सारा अली खान की शेर की गई तस्वीर ने तैमूर काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्हें खुशी से हंसते हुए देखा जा सकता है| इस तस्वीर में सारा अली खान और सैफ अली खान सभी काफी कैजुअल ड्रेस पहने हुए नजर आ रहे हैं|

इन सभी के अलावा तैमूर को उनके जन्मदिन के मौके पर मासी करिश्मा कपूर ने भी बर्थडे विश किया है| करिश्मा कपूर ने तैमूर की एक क्यूट सी पिक शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है जिस तस्वीर में करिश्मा कपूर तैमूर को अपनी गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं, पर शेयर की गई तस्वीर में तैमूर खिलौने से खेलते हुए नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर में तैमूर ने वाकई काफी कमाल का एक्सप्रेशन दिया है| बता दे, करिश्मा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है-‘बिग बॉय, हैप्पी बर्थडे हमारी जान को, लव यू सो मच’

इन सभी के अलावा तैमूर को उनकी बुआ सबा अली खान ने भी 5 मई जन्मदिन के मौके पर बर्थडे विश किया है| सबा ने एक ग्रुप फोटो शेयर की है जिसमें उनकी और तैमूर के अलावा करीना और सैफ की बहन सोहा अली खान भी नजर आ रही हैं|

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सबा ने लिखा है-‘तैमूर हुए 5 साल के, उनको बेहतरीन ज़िंदगी मिले, सुरक्षित रहो…’

By Akash