बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान आज हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल है, जो अपने क्यूट लुक्स और अपने अनोखे मासूमियत भरे अंदाज की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं| तैमूर की बात करें तो, आज उनकी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती हैं, क्योंकि तैमूर बेहद कम वक्त में ही काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं| और भले ही आ जाओ फिल्मी दुनिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर उनका एक बड़ा फैन बेस मौजूद है|

ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर तैमूर का एक वीडियो अब एक बार फिर से काफी तेजी से वायरल हो रहा है और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको तैमूर का यही वायरल हो रहा यही वीडियो दिखाने जा रहे हैं और साथ ही अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए तैमूर के वायरल हो रहे इसी वीडियो के बारे में बात करने जा रहे हैं…

दरअसल, तैमूर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी द्वारा शेयर किया गया है| लेकिन, इस वीडियो को लेकर अब करीना कपूर के बेटे सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने लगे हैं, क्योंकि इस वीडियो में तैमूर को मीडिया से काफी रूड बिहेवियर करते हुए देखा जा सकता है|


जैसा कि हम सभी को पता है, आज शनिवार के दिन वीकेंड के मौके पर करीना कपूर की फैमिली मुंबई में चिल कर रही थी, और ऐसे में फैमिली आउटिंग पर गए हुए थे| और अगर कपूर खानदान के सदस्य कही पर गये हुए हो तो भला, मीडिया उनसे कैसे दूर रह सकती है| ऐसे में जब करीना कपूर खान को अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों के साथ स्पॉट किया गया तो देखते ही देखते वहां पर पेपराजी फोटोग्राफर्स की भीड़ लग गयी|

इसी बीच जब फोटोग्राफर्स तस्वीरें और वीडियोस कैप्चर करके अपना काम कर रहे थे, तो उनकी इस बात से करीना कपूर के बेटे परेशान हो गए और इस पर उन्होंने जो अपना दिया रिएक्शन दिया, वह वाकई बेहद मजेदार था| दरअसल, वीडियोस और तस्वीरें क्लिक कर रहे फोटोग्राफर्स को तैमूर ने कई बार बस करो… बस करो… दादा |

लेकिन, अब अपने ऐसी रिएक्शन के बाद तैमूर को सोशल मीडिया पर रोल किया जाने लगा है, जहां पर कई यूजर्स इसे तैमूर का अभद्र व्यवहार बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ का यूजर्स कपूर और सैफ अली खान द्वारा दिए गए संस्कारों पर भी सवाल उठाते हुए और उन्हें ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं| तैमूर की इस तरह की हरकत को कई यूजर्स ने बदतमीजी और बेड एटीट्यूड भी बताया है|

हालांकि, दूसरी तरफ कुछ लोगों को तैमूर का ये रिएक्शन काफी क्यूट और मजेदार भी लगा है, जिस वजह से वो सोशल मीडिया पर हो रही इस ट्रोलिंग का विरोध करते हुए भी नजर आए हैं| इसके अलावा कुछ यूजर्स द्वारा इसे मीडिया की गलती बताया है, क्योंकि वह स्टार और उनके बच्चों के पीछे हमेशा कैमरा लेकर लगे रहते हैं, जिस वजह से कभी कभी ना चाहते हुए भी सितारों के बच्चे इस तरह के रिएक्शन देने पर मजबूर हो जाते हैं|

By Anisha