1. हमारे भारत में अक्सर देखा जाता है के जब भी लडकियों की उम्र 25 के उपर पहुँचने लगती है तो लोग उनकी शादी के बारे में सोचने लगते हैं| पर कई बार ऐसा देखा जाता है के बॉलीवुड स्टार्स समाज के इन मायनों से हटकर अपनी जिंदगी को जीते नजर आते हैं| जहाँ कुछ बॉलीवुड स्टार्स काफी कम उम्र में शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो वहीँ कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जो के काफी अधिक उम्र में शादी का फैसला लेते है|

और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जिनकी के उम्र 40 या उससे अधिक हो चुकी है| पर बावजूद इसके इन्होने अभी तक शादी नही की है …

सुष्मिता सेन

लिस्ट में पहला नाम है बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और मिस यूनिवर्स रही सुष्मिता सेन का जिनकी उम्र आज 45 साल हो चुकी है| बता दें के अपने फ़िल्मी करियर के दौरान इनका नाम कई बड़े नामों संग जुड़ा जिनमे विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा, मुद्दसर अजीज जैसे बड़े नाम शामिल रहे पर किसी के साथ भी इनका रिश्ता नही बन सका| और ऐसे में इन्होने दो बच्चियों को गोद लिया है| हालाँकि अब ऐसी खबरें आ रही है के सुष्मिता एक मॉडल रोहमन शाल को डेट कर रही हैं|

तब्बू

अपने खूबसूरत लुक्स और दमदार एक्टिंग के जरिये लाखों दिलों में अपनी एक तगड़ी पहचान बनाने वाली जानी मानी अभिनेत्री तब्बू का नाम भी इस सूची में शामिल है| आज की कहें तो तब्बू की उम्र लगभग 48 साल हो चुकी है पर बावजूद इसके आज तक इन्होने शादी नही की है| और जब इनसे एक इंटरव्यू में शादी को लेकर सवाल किय गये थे तो उनके जवाब में इन्होने बताया था के इसका उन्हें कोई अफ़सोस नही है|

.

शमिता शेट्टी

आज 41 सालों की हो चुकी एक्ट्रेस समिता शेट्टी भी इस लिस्ट का हिस्सा है| ये कोई और नही बल्कि बॉलीवुड की बेहद मशहूर अभिनेत्री रही शिल्पा शेट्टी की बहन है| समिता की कहें तो इन्होने फिल्म ‘मोहब्बतें’ के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू किया था पर इनका करियर उतना अधिक नही चल सका| वहीँ आने वाले वक्त में ये ‘ब्लैक विडो’ वेब सीरीज में भी नजर आने वाली है|

तनीषा मुखर्जी

तनिषा मुख़र्जी कोई और नही बल्कि काजोल की बहन हैं| आज तनिषा की उम्र लगभग 42 साल हो चुकी है पर बावजूद इसके आज तक इनकी शादी नही हुई है| बीते वक्त में इनके रिलेशनशिप की खबरों नें जोर पकड़ा था जब बिग बॉस के 9वे सीजन में इनका नाम अरमान कोहली संग जोड़ा जाने लगा था| हालाँकि ऐसा कुछ असल में सामने नही आया|

साक्षी तंवर

बॉलीवुड के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी एक तगड़ी पहचान रखने वाली जानी मानी अभिनत्री रही हैं साक्षी तंवर जिनकी उम्र आज लगभग 47 साल हो चुकी है| पर अगर इनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन्होने भी आज तक शादी नही की है| हालांकि साल 2019 में इन्होने एक बेटी को गोद लिया था जिसके सहारे अब ये जिंदगी जी रही है|

 

By Anisha