अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे अभिनेताओं पर अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जो अपनी उम्र के हिसाब से काफी अधिक यंग और फिट नजर आते हैं…

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमारी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ सीनियर अभिनेत्रियों में शामिल है, लेकिन आज भी खूबसूरती के मामले में मलाइका अरोड़ा कई नई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं| और शायद यही वजह है कि मौजूदा समय के बेहद हैंडसम बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर भी उन पर दिल हार बैठे हैं, और यह दोनों एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं|

शाहिद कपूर

अभी हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म कबीर सिंह को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर काफी सुर्खियों में बने हुए थे, जिसमें उन्होंने अपने दमदार लुक्स से लाखों दिलों को जीत लिया था| शाहिद कपूर की बात करें तो यह भी हिंदी फिल्म जगत के कुछ सीनियर अभिनेताओं में शामिल हैं, लेकिन इनकी लुक्स को देखकर यह कहना थोड़ा मुश्किल है|

अनिल कपूर

हिंदी फिल्म जगत में मजनू भाई के नाम से अपनी पहचान रखने वाले वेरी स्मार्ट और हैंडसम अभिनेता अनिल कपूर वैसे तो बीते 80 और 90 के दशक के एक अभिनेता हैं, लेकिन आज भी इनकी उम्र लगभग एक 25 से 30 साल के अभिनेता जैसी लगती है, और इस उम्र में भी इनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है|

रेखा

हिंदी फिल्म जगत की कुछ बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस रेखा की बात करें तो, आज इनकी उम्र लगभग 60 साल हो चुकी है| लेकिन इसके बावजूद भी आज इनकी खूबसूरती और फेशियल ग्लो को देखकर ऐसा लगता है जैसे इनकी उम्र लगभग 30 से 35 साल है| और इसी वजह से जब वह किसी पार्टीज या इवेंट्स में शामिल होती हैं, तो लाखों निगाहें उन्हीं पर आकर अटक जाती हैं|

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम अभिनेता रितिक रोशन अपने स्मार्ट और हैंडसम लुक्स को लेकर आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जाने जाते हैं| हालांकि आज रितिक रोशन की उम्र थोड़ी अधिक जरूर हो चुकी है, पर आज भी उनके लुक्स को देखते हुए उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है|

शिल्पा शेट्टी

बीते 90 के दशक की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज भले ही काफी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इन्होंने अपनी खूबसूरती और फिटनेस को काफी शानदार तरीके से मेंटेन किया हुआ है| और इसी वजह से आप शिल्पा शेट्टी अपनी उम्र से लगभग 5 से 10 साल जवान नजर आती हैं|

सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी खूबसूरती से आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं| सुष्मिता की बात करें तो, इनकी उम्र आज भले ही लगभग 42 साल हो चुकी है, पर आज भी इनके चेहरे पर 25 से 30 साल की किसी लड़की जैसा ग्लो नजर आता है| सुष्मिता अपने लुक्स के साथ-साथ अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए भी खुद पर काफी ध्यान देते हैं|

ऐश्वर्या राय

हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ एवरग्रीन अभिनेत्रियों में शामिल बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी हिंदी फिल्म जगत की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, उनकी खूबसूरती को देखने के बाद उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है, ऐसा इसलिए क्योंकि उम्र के साथ-साथ ऐश्वर्या की खूबसूरती और निखरती हुई नजर आ रही है|

मिलिंद सोमन

कई फेमस वेब सीरीज में नजर आ चुके अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए काफी मेहनत करते हैं और इसी वजह से आज अपनी फिटनेस को लेकर मिलिंद सोमन कई नए जमाने के लोगों के सामने भी एक मिसाल के रूप में उभर के आए हैं| इनके लुक्स पर अब भी उम्र की लकीरे नजर नहीं आती हैं|

By Akash