बॉलीवुड अभिनेताओं की बात करें तो अपनी असल जिंदगी को लेकर अक्सर ही इन्हें खबरों और सुर्ख़ियों में देखा जाता है| और इसी कारण इनकी तस्वीरें भी काफी जल्द वायरल हो जाती है| पर आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको इन अभिनेताओं की कुछ ऐसी अनदेखी फॅमिली पिक्स दिखाने जा रहे हैं जिन्हें शायद ही आपने पहले से देखा होगा| तो चलिए हम आपको एक एक करके आपको ये तस्वीरें दिखाते हैं|

धर्मेंद्र

90 के दशक के दिग्गज अभिनेताओं की सूची में काफी उपर नजर आने वाले धर्मेन्द्र अपने वक्त के सबसे स्मार्ट और हैंडसम एक्टर रहे थे| धर्मेन्द्र की बात करें तो असल जिंदगी में इन्होने कुल दो शादियाँ रचाई है| वहीँ हमारी शेयर की गयी तस्वीर की बात करें तो उसमे धर्मेन्द्र को अपनी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी संग देखा जा सकता है| साथ ही दी गयी तस्वीर में बेटी अहाना देओल गोद में और बेटी ईशा देओल पिता के साथ बैठी नजर आ रही है|

रणधीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रहे रणधीर कपूर नें भी इंडस्ट्री की गयी बड़ी फिल्मों में काम किया और फिल्म जगत को अपना अहम योगदान दिया| वहीँ अगर इनकी नीजी जिंदगी की कहें तो इन्होने बबीता संग शादी की थी जिनसे बेटी करीना और करिश्मा का जन्म हुआ था| वहीँ अगर आत करें हमारी शेयर की गयी तस्वीर की तो इसमें करिश्मा की उम्र तकरीबन 13 साल और छोटी बेटी करीना की उम्र तकरीबन 7 साल है|

ऋषि कपूर

साल 1980 में एक्ट्रेस नीतू कपूर संग शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड के बेहद ही शूर अभिनेता ऋषि कपूर के भी शादी से दो बच्चे हुए थे जिनमे बेटे रणवीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर शामिल है| इसके अलावा अगर बात करें हमारी शेयर की गयी तस्वीर की तो बता दें के इस दौरान रणवीर की उम्र महज़ 6 साल थी और उस वक्त भी रणवीर काफी क्यूट लगते थे| साथ ही तस्वीर में बेटी रिद्धिमा भी नजर आ रही है जो के माँ नीतू की गोद में बैठी हुई है|

जितेंद्र

अपने अनोखे एक्टिंग स्टाइल और ड्रेसिंग सेन्स को लेकर फिल्म जगत में पहचान बनाने वाले अभिनेता जीतेंद्र नें शोभा कपूर संग शादी की थी| इस शादी से जीतेंद्र बेटे तुषार कपूर और बेटी एकता कपूर के पिता बने थे| वहीँ अगर उस तस्वीर की बात करें जिसे हमने शेयर किया है तो इसमें ये पत्नी और दोनों बच्चो के साथ नजर आ रहे हैं| इस तस्वीर में जहाँ इनके दोनों बच्चे काफी क्यूट लग रहे हैं वहीँ ये कपल भी काफी यंग लग रहा है|

अमिताभ बच्चन

सूची का अंतिम नाम कोई और नही बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का है जिन्होंने कई दशकों तक फिल्मों में काम किया है और गजब की लोकप्रियता भी हासिल है| वहीँ अगर बात करें शेयर की गयी तस्वीर की तो इसमें अमिताभ बच्चन को पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन संग देखा जा सकता है| और यह तस्वीर इसलिए भी काफी अलग है क्योंकि इसमें हमेशा साडी में नजर आने वाली जया बच्चन स्कर्ट पहनें नजर आ रही है|

 

By Akash