गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक थे| विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी सन 1945 को लाहौर में हुआ था और वही 30 अक्टूबर सन 1990 को विनोद मेहरा सदैव के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए थे| विनोद मेहरा इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था|

वही फिल्मों के अलावा विनोद मेहरा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं और इन्होंने अपनी जिंदगी में एक या दो नहीं बल्कि चार चार शादियां की थी हालांकि इनमें से विनोद मेहरा की एक पत्नी को ताउम्र पत्नी का दर्जा नहीं मिला था|

विनोद मेहरा की शादी शुदा जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है और आज कि आपने इस पोस्ट में हम आपको विनोद मेहरा की चारों शादियों के बारे में और इनकी पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं|विनोद मेहरा ने सबसे पहले मीना ब्रोका के साथ शादी रचाई थी और वही शादीशुदा होने के बावजूद भी विनोद मेहरा का दिल बॉलीवुड एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी पर आ गया था जिसके बाद विनोद मेहरा ने साल 1980 में विद्या गोस्वामी के साथ दूसरी शादी रचा कर अपना घर बसा लिया |

सबसे दिलचस्प बात तो यह थी कि बिंदिया गोस्वामी और विनोद मेहरा की उम्र में 16 साल का अंतर था और बिंदिया विनोद मेहरा से 16 साल छोटी थी परंतु इसके बावजूद भी इन दोनों ने एक दूसरे को अपना हमसफर बनाया परंतु इन दोनों की शादी केवल 4 साल ही टिक पाई जिसके बाद इन दोनों का तलाक हो गया| वही विनोद मेहरा से अलग होने के बाद बिंदिया गोस्वामी ने डायरेक्टर जेपी दत्ता के साथ शादी कर ली|

बिंदिया गोस्वामी से शादी टूटने के बाद विनोद मेहरा की जिंदगी में प्यार बनकर बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आई और ऐसा कहा जाता है कि रेखा के साथ विनोद मेहरा ने शादी की थी और वही शादी के बाद जब रेखा विनोद मेहरा के साथ अपने ससुराल गई तब विनोद की मां ने उनका स्वागत चप्पलों से किया था और यहां तक की विनोद मेहरा की मां ने रेखा को घर के अंदर घुसने तक नहीं दिया और उन्हें धक्का देकर दोस्त ही भगा दिया था|

रेखा घर के बाहर खड़ी थी और वही विनोद मेहरा की मां उन्हें गालियां देती जा रही थी| मां का ऐसा व्यवहार देखकर विनोद मेहरा भी काफी डर गए थे और उन्होंने रेखा को उनके घर जाने के लिए कह दिया जिसके बाद विनोद मेहरा और रेखा एक दूसरे से अलग हो गए हालांकि रेखा को ताउम्र विनोद मेहरा की पत्नी होने का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ|

रेखा से अलग होने के बाद विनोद मेहरा की जिंदगी में किरण नाम की लड़की के साथ चौथी शादी रचाई और यह शादी साल 1988 में संपन्न हुई थी| शादी के बाद विनोद मेहरा और किरण को 2 बच्चों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ जिसमें से इनके बेटे का नाम रोहन है और बेटी का नाम सोनिया है| वही चौथी शादी करने के कुछ समय बाद विनोद मेहरा का निधन हो गया और वह इस दुनिया को अलविदा कह गए|

जिस वक्त विनोद मेहरा ने इस दुनिया को अलविदा कहा था उस वक्त उनकी बेटी सोनिया केवल 2 साल की थी और वही पति के गुजर जाने के बाद किरण अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई और ननिहाल में ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों का परवरिश किया|विनोद मेहरा की बेटी सोनिया ने भी अपने पिता की तरह एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया है और उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म विक्टोरिया नंबर 203 से बॉलीवुड में कदम रखा था|

सोनिया ने अपने करियर में अब तक 4 फिल्मों में काम किया है और आखरी बार सोनिया को बॉलीवुड फिल्म रागिनी mms2 में देखा गया था| विनोद मेहरा के बेटे भी फिल्मों में सक्रिय हैं और पिछले ही साल उन्होंने फिल्म बाजार से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था|

By Anisha