यूं तो विवेक ओबेरॉय का नाम एक फ्लॉप अभिनेता के रूप में ही देखने को मिलता है पर हम आपको बता दें के इन दिनों इनका नाम एक और वजह से काफी अधि खबरों और सुर्ख़ियों में देख ने को मिल रहा है| और इस बार यह वजह ग्लैमर इंडस्ट्री से नही बल्कि नीजी जिंदगी से सामने आ रही है| तो चलिए हम आपको बताते हैं इन दिनों विवेक किस वजह के चलते चर्चाओं में हैं| दरअसल इसकी वजह बीती 4 फरवरी की तारिख है जिसे के पूरे में विश्व में कैंसर डे के रूप में मनाया जाता है| ऐसे में बॉलीवुड के तमाम सितारों नें इस दिन कैंसर पीड़ित मरीजों की सहायता करते नजर आये|

और ऐसे में विवेक ओबेरॉय भला कैसे पीछे रहते| बता दें के विवेक ओबेरॉय नें कई बार कैंसर पीड़ित मरीजों की देखभाल की है और बीते तकरीबन 15 से 18 सालों से ये कैसर मरीजों की मदद करते नजर आते हैं| और अक्सर ये मदद आर्थिक मदद ही होती है| बता दें के विवेक नें साल 2004 में ओबेरॉय कैंसर पेशेंट्स ऐंज असोसिएशन को जॉइन किया था जिसके बाद से ही इन्हें कैंसर मरीजों की मदद करते देखा जाता है| हालाँकि इससे पहले भी इन्होने कई जरूरतमन्दो की मदद की है|

टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के बाहर फुटपाथ पर सोते हुए परिवारों की मदद के लिए इन्होने रहने का इंतजाम करवाया है और यह सब इन्होने इस एसोसिएशन से मिलने के बाद किया है जिससे उन्हें एक नई जिंदगी मिली है| रिपोर्ट्स के अनुसार विवेक नें इनके लिए खाने का भी इंतजाम करवाया था और साथ ही कई ऐसे भी थे जिनकी बिमारी का भी इन्होने इलाज़ करवाया था|

 

इसके अलावा विवेक नें डॉक्टर्स संग मीटिंग करके लोगों की बिना पैसे लिए मदद और इलाज़ करने का भी प्लान किया था जिसके लिए कई वहां के कई लोगों ने उनका शुक्रियादा किया था| इतना ही नही बल्कि विवेक नें यह बात भी कही है के दावा कम्पनियों को सही दामों पर दवाइयां खरीदने के लिए भी सीपीएए संग टाई अप करना चाहिए| बता दें के विवेक नें लगभग 18 सालों पहले अपना जन्मदिन भी कैंसर पीड़ित बच्चों संग सेलिब्रेट किया था जिससे इस बात का अंदाज़ा आप लगा सकते हैं के ये कैंसर के मरीजों की मदद के लिए किस कद्र आगे आये हैं|

वहीँ बच्चों को विवेक का मस्त स्वभाव इतना पसंद आया के वो भी इन्हें फरिश्ता कहकर बुलाने लगे थे| और उस दिन के बाद से ही विवेक नें कैसर पीड़ित मरीजों के लिए निरंतर अथक प्रयास किये हैं और आज भी इनके काम हमे नजर आ रहे हैं| अभी तक विवेक तकरीबन 2.5 लाख किसानों और उनके बच्चों को जो के कैंसर की बीमारी से पीड़ित रहे हैं उन्हें मदद प्रदान कर चुके हैं| वहीँ अगर इनके वर्कफ्रंट की और करियर की बात करे तो फ़िल्मी दुनिया से ये काफी लम्बे वक्त से दूर हैं और अंतिम बार इन्हें ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ फिल्म में देखा गया था|

बता दें के स्वभाव से विवेक बहुत ही भावुक और मस्त तरह के इंसान है और इन्हें कई बार गरीबों और कैंसर पीड़ितों की मदद करते देखा गया है|

By Akash