दोस्तों जोक्स की दुनियां में आप सभी का एक बार फिर से स्वागत हैं और आपको बता दे एक रिसर्च के अनुसार जो व्यक्ति रोजाना दिन में कम से कम दो जोक्स पढ़ता हैं उसके डिप्रेशन में जाने के चांस बहुत कम होते हैं और  इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए कुछ शानदार जोक्स का कलेक्शन लेकर आए हैं. हमारा दावा हैं कि इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपने जीवन के सरे टेंशन भूल जाओगे. तो चलिए देर किस बात कि जल्दी से इन बेहतरीन जोक्स को पढ़ लेते हैं.

1.एक पत्नी अपनी सास से- देखो सासू मां….!
बच्चे पालने में आपका तजुर्बा बेशक अच्छा होगा….
लेकिन रिजल्ट नहीं….!
आपके पाले हुए बच्चे के साथ मैं रह रही हूं…..
और कसम से बहुत सुधार की जरूरत है….!!

2.एक शोध से पता है कि…..
गुस्से में पत्नी पति पर बड़बड़ तो करती ही है….
पर साथ में…..
घर का काम भी फटाफट निपटाती है….

 

3.छात्र- सम्मोहन का अर्थ क्या होता है….?
अध्यापक- किसी आदमी को अपने प्रभाव में वशीभूत करके….
उससे मनचाहा काम करा लेने को सम्मोहन कहते हैं….!
छात्र (हंसते हुए)- नहीं सर, उसे तो शादी कहते हैं….!!

 

4.एक रात बिजली नहीं थी और पप्पू का सिगरेट पीने का मन हुआ….!
सब तरफ माचिस ढूंढ़ी, पर कहीं नहीं मिली….!
आखिर में मन मारकर पप्पू मोमबत्ती बुझाकर सो गया….!!

5.नेता (डॉक्टर से)- मेरी रिपोर्ट जरा मेरी भाषा में समझाने की कोशिश करें….!
डॉक्टर- तो सुनिए. मेरी रिपोर्ट के अनुसार आपका ब्लड प्रेशर घोटालों की तरफ बढ़ गया है….!
फेफड़े झूठे आश्वासन दे रहे हैं तथा…
हृदय त्यागपत्र देने वाला है….!!

6.बॉयफ्रेंड- व्हाट्सएप अपडेट कर लो….!
गर्लफ्रेंड- कैसे करते हैं….?
बॉयफ्रेंड- प्ले स्टोर पर जाओ और वहां से कर लो….!
गर्लफ्रेंड- हमारे गांव में प्ले स्टोर नहीं है,
जनरल स्टोर है, वहां से कर लूं….!!

7.लड़के का रिश्ता लेकर एक परिवार लड़की वालों के घर पहुंचा….!
लड़के के पिता ने बताया कि…. लड़के के अंडर में 103 लोग हैं….
इतनी पावर है कि जिसको चाहे रख सकता है या निकाल सकता है….!
लड़की वाले खुशी-खुशी रिश्ता पक्का कर घर आ गए….
बाद में पता चला कि लड़का व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन है….!!

8.डमिन के हाथ में नया फोन देखकर….
दोस्त बोला- “नया फोन कब ख़रीदा….?”
एडमिन- “नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है….!”
दोस्त- “गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया….?”
एडमिन- “रोज कहती थी, मेरा फोन नहीं उठाते….!
आज मौका मिला, उठा लाया….!!”

9.पति- तुम मेरे साथ नौकरों जैसा बर्ताव करना छोड़ दो वरना….?
पत्नी- वरना क्या….?
पति- मैं दो चार घर और पकड़ लूंगा….
वैसे भी पड़ोसन मेरे काम करने के तरीके से काफी इम्प्रेस है…..!
पत्नी- आज के बाद सब काम तुम घर के अंदर ही करना….!!

10.बीवी- पति क्या है, उसकी परिभाषा बताओ…..?
पति- पति वह प्राणी है जो भूत-प्रेत से बेशक न डरे,
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल
खौफ पैदा करने के लिए काफी है……!!

11.लड़की मॉल में सेल्फी ले रही थी….
लड़की- जानू आपने मेरी सेल्फी देखी थी….!
लड़का- हम्म जानेमन तुम तो कमाल की दिख रही थी…..!
लड़की- सो स्वीट, तुमको सबसे अच्छी DP कौन सी लगी…..?
लड़का- जिसमें तुम्हारा पूरा चेहरा छिप गया था वो वाली….!

By Akash