12 दिसंबर, 1981 को चंडीगढ़ में जन्मे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर आज लाखों दिलों में अपनी एक अहम पहचान बना चुके हैं और यही वजह है कि आज खेल जगत से दूर होने के बावजूद इन्हें अक्सर खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| युवराज सिंह को अपने कैरियर के दौरान सिक्सर किंग के नाम से जाना जाता था और यही वजह थी कि देश में उनकी फीमेल फॉलोइंग भी काफी अधिक थी|

वही अगर असल जिंदगी की बात करें तो, युवराज सिंह ने 30 नवंबर, 2016 में फेमस मॉडल हेजल कीच के साथ शादी रचाई थी| लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की भी कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है उनमें से कई अभिनेत्रियों को तो युवराज सिंह डेट भी कर चुके हैं|ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जिनके साथ युवराज सिंह के रिलेशनशिप के चर्चे सुर्खियों में नजर आ चुके हैं…

दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का है जिन्हें युवराज सिंह के साथ कई बार पार्टीज और इवेंट्स में देखा जा चुका है| इसके अलावा युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के साथ कई बार रेस्टोरेंट्स में भी एक दूसरे के साथ नजर आ चुके हैं| पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, इन दोनों का रिश्ता अधिक वक्त तक चल नहीं पाया|

किम शर्मा

हमारे हिंदी फिल्म जगत की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल किम शर्मा के साथ भी युवराज सिंह का रिलेशनशिप रह चुका है| और खबरों की माने तो, इन दोनों के बीच काफी लंबा रिलेशनशिप चला था लेकिन कभी भी इन दोनों को सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार करते हुए नहीं देखा गया|

नेहा धूपिया

पूर्व मिस इंडिया रह चुकी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ भी युवराज सिंह का नाम जुड़ चुका है| दरअसल, यह बात साल 2014 की है, जब युवराज सिंह को नेहा धूपिया के साथ सोफी चौधरी के बर्थडे पार्टी में एक साथ शामिल होते हुए देखा गया था| पर बाद में जब रिलेशनशिप पर खबरें सामने आने लगे तो इन दोनों ने अपने अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया|

प्रीति जिंटा

आईपीएल टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह का नाम एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ जुड़ा था, जो उसी टीम के सह मालिक थी| हालांकि, इन दोनों ने बाद में रिलेशनशिप की खबरों पर बात करते हुए कहा था के इनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती का रिश्ता है और कोई रिलेशनशिप नहीं|

रिया सेन

बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस रिया सेन के साथ भी युवराज सिंह का नाम जुड़ चुका है| रसीली विराज सिंह और रिया सेन को लेकर ऐसी खबरें थी के यह दोनों सितारे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं क्योंकि एक पार्टी के दौरान इन्हें एक दुसरे का हाथ थामे हुए देखा गया था|

मिनिषा लांबा

दरअसल युवराज सिंह को साल 2011 में मिनिषा लांबा को किस करते हुए देखा गया था, जिसकी एक तस्वीर उन दिनों काफी अधिक वायरल हुई थी| और ऐसे में तस्वीर को देखते हुए कई लोगों ने इन दोनों के अफेयर के अंदाजा लगाए थे जिसे लेकर बाद में मनीषा ने बताया था इस तस्वीर में नजर आ रही लड़की तू नहीं बल्कि उन्हीं की जैसी दिखने वाली कोई और लड़की है|

By Anisha