बिग बॉस रियलिटी शो आज लाखों दर्शकों का पसंदीदा शो बन चूका है और इस शो के आज लाखों की गिनती में चाहने वाले मौजूद है| इस शो की कहें तो इसमें कई सारे जाने माने सितारे नजर आते रहते हैं और इसी कारण इस शो का हर नया सीजन काफी अधिक हाइप के साथ आता है| वहीँ इस शो के सीजंस के दौरान कई बार ऐसा देखा गया है के सितारों को यहाँ से अपना पार्टनर भी मिल जाता है जिन्हें ये डेट करने लगते हैं और कई बार तो इनके रिश्ते शादी तक भी पहुँच जाते हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों से मिलाने जा रहे है जिन्हें बिग बॉस के घर मरण अपना पार्टनर मिला और उनके साथ आज भी इनके रिश्ते चल रहे हैं और कुछ सितारे ऐसे भी है जिनकी अब शादी भी हो गयी है…

एजाज खान और पवित्रा पुनिया

लिस्ट में सबसे पहला कपल है एजाज खान और पवित्रा पुनिया जिन्हें बिग बॉस के 14वें सीजन में देखा गया था| बता दें बिग बॉस के घर पर ही इन दोनों सितारों के बीच दोस्ती हुई यही जिसके बाद वक्त के साथ इन दोनों के बीच नजदीकियां काफी अधिक बढ़ गयी और अब ये दोनों एक दुसरे को डेट भी कर रहे है|

असीम रियाज़ और हिमांशी खुराना

लिस्ट में दूसरी जोड़ी असीम रियाज़ और हिमांशी खुराना की है| इन दोनों की कहें तो इन्हें बिग बॉस के 13वें सीजन में देखा गया था और यही से इन दोनों के रिश्ते की भी शुरुआत हुई थी| आज की कहें तो ये दोनों एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब भी फैन्स इनकी केमेस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद करते हैं|

राहुल वैध और दिशा परमार

इन दिनों काफी चर्चाओं में चल रही राहुल वैध और दिशा परमार की जोड़ी की लव स्टोरी की शुरुआत भी बिग बॉस के घर से ही हुई थी| इन दोनों को बिग बॉस के 14वें सीजन में एक साथ देखा गया था और यही से इन दोनों के बीच नजदीकियों की शुरुआत हुई थी| और इन दोनों ने अभी बीते दिनों ही अपने रिश्ते को सफल भी बनाया और शादी कर हमेशा के लिए अब ये दोनों एक दुसरे के हो चुके है|

अली गोनी और जैस्मिन भसीन

लिस्ट का चौथा नाम अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन का है जिन्हें बिग बॉस के 14वें सीजन में एक साथ देखा गया था| अपनी केमिस्ट्री से अक्सर फैन्स के बीच छाए रहने वाले इस कपल के रिश्ते की शुरुआत भी बिग बॉस से ही हुई थी और अब तो इन्हें लेकर ऐसी खबरें भी सामने आने लगी है के आने वाले वक्त में ये दोनों शादी भी कर सकते है|

अभिनव शुक्ल और रुबीना दिलाइक

लिस्ट का पांचवा कपल अभिनव शुक्ल और एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक है| इन दोनों की कहें तो बीते साल 2018 में इन दोनों नें शादी कर ली है और आज ये दोनों एक खुशहाल शादीशुदा कपल की तरह अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रहे हैं| साथ ही अगर इन दोनों ही सितारों की कहें तो ये दोनों ही सोशल मीडिया पर भी आज काफी मशहूर है|

 

By Anisha