फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर मीडिया और लाइमलाइट में बने रहते हैं| अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों से मिलाने जा रही हैं, जो कभी एक-दूसरे को डेट किया करते थे, लेकिन इनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद यह सितारे खुशी-खुशी अपने एक्स पार्टनर की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे|

2015_8$largeimg08_Aug_2015_213542927

अनुष्का शर्मा

फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में नजर आने के बाद बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आई थी और उन दिनों रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा अपने अफेयर की खबरों के कारण काफी सुर्खियों में थे| हालांकि, दोनों में से किसी ने इस रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया, और साल 2018 में जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हुई, तब अनुष्का शर्मा भी दोनों की शादी में शामिल हुई थी|

797ef415606a9a5c2eeb5d7c16d7b00080e13

डीनो मोरिया

बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया और एक्ट्रेस बिपाशा बसु की जोड़ी एक समय में इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर जोड़ियों में शामिल हुआ करती थी, जिनके लाखों में जाने वाले मौजूद थे और इसी वजह से दोनों का रिलेशनशिप काफी चर्चाओं में रहता था| लेकिन, कुछ वजहों के चलते डीनो मोरिया और बिपाशा बसु का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने करण सिंह ग्रोवर को डेट किया और उन्हीं के साथ शादी की| पर, ध्यान देने वाली बात यह है कि डीनो मोरिया भी खुशी-खुशी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी में शामिल हुए थे|

yuvi_021114053703

नेहा धूपिया

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहद मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया एक समय में अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाओं में नजर आए थे और दोनों को लेकर ऐसी भी खबरें आई थी कि शायद दोनों शादी कर सकते हैं| पर, बाद में युवराज और नेहा का रिश्ता अधिक वक्त तक नहीं चल पाया, और फिर जब युवराज सिंह ने हेजल कीच के साथ शादी रचाई तब नेहा धूपिया भी अपने पति अंगद बेदी के साथ उनके शादी में शामिल हुई थी|

still2

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले एक्टर रणबीर कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है, जिनका नाम इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है और इन्हीं में एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम भी शामिल है, जिनके साथ फिल्म सांवरिया में एक्टर नजर आए थे और इसी फ़िल्म के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें में सामने आई थी| हालांकि, बाद में जब सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हुई, तो रणबीर कपूर भी कपल की शादी में शामिल हुए थे और दिलचस्प बात यह है कि रणबीर के साथ उस समय आलिया भट्ट की शादी में शामिल हुई थी|

Shahid_Kapoor_2C_Priyanka_Chopra_promote__27Teri_Meri_Kahaani_27_on_the_sets_of_DID_Lil_Masters_2C_DID_Lil_Masters_2012__288_29

शाहिद कपूर

बॉलिवुड ऐक्टर शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा एक समय में इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और हॉटेस्ट कपल्स में शामिल हुआ करते थे, जिनके लिए फैंस भी ऐसा सोचते थे कि जरूरी है दोनों शादी के करके लाइफ पार्टनर बनेंगे| हालांकि, दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया| पर, जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी हुई थी, तो शाहिद कपूर कपल की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए थे|

By Akash