बीती 4 नवंबर की तारीख को पूरे देश में बेहद धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया गया और इस दौरान देशभर में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला| ऐसे में दिवाली के खास मौके पर हिंदी फिल्म जगत के मशहूर और हमारे चहीते तो सितारों ने भी धूमधाम से दीवाली के त्यौहार को सेलिब्रेट किया| और जैसा कि हम सभी जानते हैं दिवाली के मौके पर कई बॉलीवुड सितारे दिवाली पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं इसलिए अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी ही दिवाली पार्टी की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं|

दरअसल दिवाली के दिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर के घर पर दिवाली पार्टी रखी गई थी जिसमें कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे| लेकिन इस दौरान कपूर परिवार के अलावा कोई ऐसा भी पार्टी में शामिल हुआ था जिनके पार्टी में शामिल होने के बारे में नहीं सोचा था|

दरअसल इस दिवाली पार्टी में अभिनेता अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे लेकिन खास बात यह थी के इस पार्टी में अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शामिल हुए थे| लेकिन क्योंकि इस पार्टी में अधिकतर कपूर परिवार के लोग भी शामिल हुए थे इसलिए इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के शामिल होने के बारे में किसी ने शायद ही सोचा था|

हालांकि मलाइका अरोड़ा इस पार्टी में काफी कुछ नजर आई थी और इस दौरान मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी| इस पार्टी के दौरान मलाइका अरोड़ा को एक पिंक कलर की साड़ी में देखा गया था जिसके साथ उन्होंने एक नियॉन ग्रीन कलर का ब्लाउज पहन रखा था|

अपने इस लुक में मलाइका अरोड़ा खूबसूरत दिखने के साथ-साथ बेहद हॉट भी लग रही थी| मलाइका अरोड़ा ने अपने ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए एक डायमंड-पर्ल एंड पन्ना स्टडिड नेकपीस पहन रखा था| और इस दौरान दिवाली पार्टी में उन्हें काफी हल्के मेकअप में देखा गया था| वहीं अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो पार्टी में उन्हें काले रंग के कुर्ते पजामे में देखा गया था| अर्जुन अपने इस लुक में बेहद हैंडसम और स्मार्ट लग रहे थे|

इस पार्टी से सामने आए तस्वीर और वीडियोस को देखते हुए अर्जुन कपूर के प्रोटेक्टिव नेचर का अंदाजा लगाया जा सकता है जिनमें अर्जुन कपूर मलाइका कहा थामे हुए उन्हें कार तक ले जाते नजर आए थे| साथ ही पार्टी के दौरान भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे संग पार्टी को एंजॉय करते नजर आए थे| उनके अलावा कपूर खानदान के लोग भी मलाइका को इस पार्टी में देखकर काफी खुश हुए थे|

मलाइका और अर्जुन की बात करें तो बीते लगभग 1 साल से इन दोनों की शादी की खबरें फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बनी हुई है| हालांकि अभी तक इन दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई भी बड़ी अपडेट शेयर नहीं की है| हालाँकि इन दोनों ने दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार जरूर कर दिया है और इन्हें अक्सर एक दूसरे के साथ घूमते फिरते और छुट्टियां इंजॉय करते देखा जाता है और साथ ही अक्सर इवेंट्स और पार्टीज ने भी इन्हें साथ देखा जाता है|

By Anisha