अपने बेहद हॉट और ग्लैमरस लुक्स के साथ-साथ अपने बेहतरीन डांसिंग टैलेंट के दम पर लाखों दिलों में अपनी जगह बना चुकी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है| नोरा फतेही की बात करें तो, आज ना केवल उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर अपना एक बहुत ही बड़ा फैन बेस बनाया है, बल्कि इसके साथ साथ आज नोरा फतेही अक्सर खबरों और सुर्खियों में भी बनी रहती हैं|

ऐसे में नोरा फतेही इन दिनों खबर को लेकर काफी अधिक सुर्खियों में बनी हुई है और अपनी आज की इस पोस्ट में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं| दरअसल, यह खबर नोरा फतेही की निजी जिंदगी से जुड़ी हुई है, अगर सीधी बात कही जाए तो यह खबर नोरा फतेही की शादी से जुड़ी हुई है|

दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले ही एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस करीना कपूर ने इस बात का जिक्र किया था, उनके पति सैफ अली खान नोरा फतेही के शानदार डांस मूव्स के प्रशंसक बन चुके हैं| ऐसे में करीना से अपनी तारीफ सुनने के बाद नोरा फतेही ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्दी तैमूर बड़े हो जाएंगे, जिसके बाद शायद करीना उनके साथ अपने बेटे तैमूर की सगाई और शादी के बारे में सोच सकते हैं|

नोरा फतेही की इस बात को सुनकर थोड़ी देर के लिए तो करीना कपूर काफी हैरान नजर आई| लेकिन इसके बाद करीना ने कहा कि- ठीक है, पर तैमूर अभी सिर्फ 4 साल के हैं| और ऐसे में उन्हें ऐसा लगता है कि अभी उन्हें एक लंबा रास्ता तय करना है| यह सुनने के बाद नोरा फतेही ने जवाब दिया उसके बाद करीना कपूर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाई क्योंकि नोरा ने कहा- ठीक है, मैं इंतजार करूंगी|

हालांकि, इस बातचीत के दौरान वह फतेही और करीना कपूर बेहद मजाकिया अंदाज में नजर आए थे, लेकिन इस बातचीत का वीडियो है सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस भी काफी फनी और प्यारे रिएक्शंस देते हुए नजर आ रहे हैं|

बात करें अगर करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की, तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि आज तैमूर अली खान बॉलीवुड के कुछ सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल है, जिन्होंने काफी कम उम्र में ही गजब की पॉपुलरटी हासिल की है, और उनकी सब तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अक्सर ही छाई रहती हैं| तैमूर को फोटोग्राफर के सामने काफी बेहतरीन अंदाज में तस्वीरों के लिए पोज देते देखा जाता है और दूसरी तरफ करीना कपूर के लाखों फैंस पर तैमूर अली खान से जुड़ी छोटी सी छोटी अपडेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं|

वहीं अगर नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया मैं नोरा फतेही नजर आई थी| और इसके साथ साथ कुछ वक्त पहले ही नोरा फतेही को गुरु रंधावा की एल्बम डांस मेरी रानी में भी देखा गया था, इसमें नोरा फतेही अपने किलर डांस मुव्स से आग लगाती नजर आई हैं|

By Anisha