2001 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म स्टाइल में पहली बार नजर आकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर साहिल खान इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं में शामिल रहे हैं, जो अपने फिल्मी कैरियर में तो इतनी अधिक सफलता नहीं हासिल कर पाए| लेकिन, असल जिंदगी में आज इन्होने ना केवल सफलता बल्कि गजब की लोकप्रियता भी हासिल की हैं|

साहिल खान की बात करें तो, उनके बारे में ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि अपनी दमदार फिजिक और फिटनेस से आज खूब दौलत और शोहरत हासिल की है, जिस वजह से साहिल खान आज अपने लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम साहिल खान के बारे में ही बात करने जा रहे हैं, और आपको इनकी पूरी स्ट्रगल स्टोरी से लेकर आज उनकी कुल संपत्ति से रूबरू कराने जा रहे हैं…

बॉलीवुड में कुछ नहीं कर पाए थे

बॉलीवुड में एक अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए साहिल खान को कई मौके मिले| पर, साहिल खान को फिल्मी दुनिया में इतनी अधिक सफलता हासिल नहीं हुई, और लोग उन्हें एक्टिंग इतना ज्यादा पसंद भी नहीं कर रहे थे, जिस वजह से वह धीरे-धीरे एक्टिंग की दुनिया से दूर होने लगे|

बॉडी बिल्डर के रूप में साहिल खान

एक्टिंग की दुनिया में खुद को असफल होता देख भी साहिल खान ने हार नहीं मानी, और इसके बाद उन्होंने अपने शरीर पर ध्यान देने का फैसला लिया| जिसके बाद उन्होंने अपने घंटों की कड़ी मेहनत और जुनून के बाद अपने सपनों का शरीर पा लिया| इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज साहिल खान अपनी फिटनेस के दम पर लाखों लोगों के आइडल बन चुके हैं, और इसी की बदौलत आज सोशल मीडिया पर भी साहिल खान बेहद पॉपुलर हैं|

व्यापार साम्राज्य और शरीर सौष्ठव

धीरे-धीरे अपनी फिटनेस के बदौलत पॉपुलर होने के बाद साहिल खान ने बिजनेस में एंट्री करने का फैसला लिया और फिर साल 2009 में उन्होंने बेनामी बिजनेसमैन यश बिरला और पोषण विशेषज्ञ रेहान जलाली के साथ मिलकर काम करने की शुरुआत की| साहिल खान ने इसके बाद अपने खुद के सप्लीमेंट्स लांच की, जिसमें उन्हें गजब की सफलता हासिल हुई| और फिर वह धीरे-धीरे इंडिया के फिटनेस आइकन बन गए|

इसके बाद साहिल खान ने खुद का फिटनेस सप्लीमेंट ब्रांड भी लॉन्च किया, जिसका नाम डिवाइन न्यूट्रिशन है, और दिलचस्प बात यह है कि साहिल खान खुद ही सोशल मीडिया के जरिए अपने इस ब्रांड का प्रमोशन भी करते हैं|

इसके बाद साल 2016 में साहिल खान ने गोवा में बागा बीच के पास भारत के सबसे महंगे जिम की शुरुआत की और आज उनके पास उसके अलावा अहमदाबाद में भी एक शानदार जी मौजूद है, जो आज भारत का सबसे बड़ा जिम है|

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, ऐसा बताया जाता है कि फिटनेस और यूथ आइकन साहिल खान आज नहीं बल्कि विदेशों तक अपना बिजनेस फैला चुके हैं, और आज इनकी कुल संपत्ति तकरीबन 5 से 10 मिलियन डॉलर्स के करीब बताई जाती है|

By Anisha