अक्सर ऐसा देखा जाता के लोगों के करियर में उनके हुनर के साथ साथ कई अन्य चीज़ों का भी अहम योगदान होता है| जिनमे लुक्स और नाम जैसी चीज़े भी काफी अहम मानी जाती हैं| और जब बात बॉलीवुड की हो तो नाम और लुक्स एक्टिंग के बाद सबसे बड़े पहलू माने जाते हैं| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसे एक्टर्स से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए अपना असली नाम तक बदल लिया|तो चलिए हम आपको एक एक करके बताते हैं आखिर कौन कौन से अभिनेता इस सूची में शामिल हैं और इनके असली नाम क्या क्या है …

मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड में अपने अनोखे डांस स्टाइल के लिए जाने जाने वाले एक्टर मिथुन चक्रवर्ती फिल्म जगत में कदम रखने से पहले नक्सली गुटों संग काम किया करते थे| बता दें के उन दिनों इन्हें मिथुन नही बल्कि गौरांग चक्रवर्ती के नाम से जाना जाता था| पर फिल्म मेकर्स को इनका नाम पसंद नही आया जिसके चलते इन्हें अपना नाम बदलना पड़ा|

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को आज बिग बी का टाइटल भी मिला हुआ है| पर हम आपको बता दें के इंडस्ट्री में आने से पहले इनका नाम इन्कलाब श्रीवास्तव हुआ करता था|

प्रभास

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के लीड एक्टर प्रभास का पूरा नाम काफी लम्बा है जिसके चलते फिल्म मेकर्स नें इन्हें नाम को शोर्ट करने के लिए कहा था| बता दें के इनके पूरा नाम वेंक्टा सत्यनारायण प्रभास राजू उपालपति है|

गोविंदा

अपने दमदार एक्टिंग और कॉमेडी के लिए मशहूर जाने माने अभिनेता गोविंदा के पूरे नाम के बारे में भी कम ही लोगों को पता है| बता दें के इनका पूरा नाम गोविंद आहूजा है|

जॉन अब्राहम

इंडस्ट्री में जॉन अब्राहम के नाम से फेमस एक्टर फरहान अब्राहम नें आज इंडस्ट्री में तगड़ी पहचान बना ली है| बता दें के जॉन को आज बॉलीवुड में अपने लुक्स और फिटनेस के लेकर काफी तगड़ी पहचान मिली हुई है|

जॉनी लीवर

इंडस्ट्री में अपनी दमदार कॉमेडी और टाइमिंग के लिए जाने जाने वाले एक्टर जॉनी लीवर का असली नाम जॉन राव प्रकाश राव जनुमला है| पर काफी लम्बा बाम होने के चलते आज इनके इस नाम के बारे में कम ही लोगों को पता है|

टाइगर श्रॉफ

फिल्मों में दमदार एक्शन और डांस परफॉरमेंस से तड़का लगाने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है| पर इंडस्ट्री में थोडा अलग नजर आने के लिए और पर्सनालिटी को उभारने के लिए इन्होने अपना नाम चेंज किया था|

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| बता दें के सलमान खान का रियल नेम भी काई बड़ा था जिसके चलते इन्होने अपने नाम को छोटा किया था| इनका असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है|

सनी देओल

बॉलीवुड से लेकर राजनीती की दुनिया तक छाया हुआ नाम है सनी देओल जिन्होंने देश में आज गजब की पहचान बनाई है| हालाँकि बात करें अगर इनके रियल नेम की तो इनका नाम असल में अजय सिंह देओल था|

 

 

By Akash