बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपनी खूबसूरत लुक्स के साथ-साथ अपने बोल्ड अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहती हैं| बिपाशा बसु की बात करें तो, आज उन्हें अपने प्रोफेशनल लाइफ की वजह से ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी कई बार अपने फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनते हुए देखा जाता है|

अगर बिपाशा बसु की बात करें तो, आज असल जिंदगी में उनकी शादी हुए लगभग 6 साल का वक्त गुजर चुका है| लेकिन, अभी तक बिपाशा बसु ने अपने फैन्स के साथ अपनी माँ बनने की खुशखबरी साझा नही की है, जिस वजह से फैन्स भी अब अपनी चहीती एक्ट्रेस के मां बनने का काफी समय से बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं|

 

ऐसे में अब बिपाशा बसु भी अपनी फैन्स को यह गुड न्यूज़ देने के लिए तैयार है और उनसे जुडी अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि एक्ट्रेस आने वाले दिनों में अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली है| कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा बताया जा रहा है कि इन दिनों एक्ट्रेस बिपाशा बसु प्रेगनेंट है| हालांकि, बिपाशा बसु या फिर उनके पति करण सिंह ग्रोवर की तरफ से अभी तक इन प्रेगनेंसी की खबरों पर किसी भी तरह के कंफर्मेशन नहीं दी गई है और न ही कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपडेट अपने फैन्स के साथ शेयर की है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, और ऐसे में इसी साल 2022 के बीते अप्रैल महीने में इन दोनों को शादी 6 साल पूरे हो चुके हैं| अगर करण सिंह ग्रोवर की बात करें तो, बिपाशा बसु के साथ उनकी शादी उनकी जिंदगी की तीसरी शादी है, और इससे पहले करण सिंह ग्रोवर की पहले शादी श्रद्धा निगम के साथ और दूसरी शादी जेनिफर विंगेट के साथ हो चुकी है और इन सभी से तलाक के बाद उन्होंने बिपाशा के साथ तीसरी बार शादी की थी|

अगर करण और बिपाशा के रिश्ते की बात करें तो, एक दूसरे के साथ उनकी मुलाकात बीते साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी, जिसमें इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था और इन्होने भी फिल्म में कई बोल्ड और इंटिमेट सींस दिए थे| ऐसे में ऐसी फिल्म की शूटिंग के बाद के दोनों असल जिंदगी में भी एक दूसरे को पसंद करने लगे थे, और फिर इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी|

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, बीते साल 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज डेंजरस में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों एक साथ नजर आए थे और इसमें  बिपाशा और करण की परफॉर्मेंस को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था| हालांकि, एक्टिंग की दुनिया में पहले के मुकाबले बिपाशा बसु इतनी अधिक सक्रिय नहीं है| लेकिन, सोशल मीडिया पर आज भी काफी एक्टिव रहती है और उन्हें अक्सर फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें, वीडियोस और तमाम अपडेट्स को शेयर करते हुए देखा जाता है|

By Akash