बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाली ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां आज हमारे बीच मौजूद हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी कैरियर के दम पर गजब की सफलता और लोकप्रियता को हासिल किया है| और लाखों फैंस के दिलों पर राज करने के साथ-साथ आज ये अभिनेत्रियां करोड़ों की संपत्ति की भी मालकिन है|

ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जो आंज ना केवल एक बेहद शानदार और लग्जरी लाइफ़स्टाइल से जीती है, बल्कि इसके साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की वजह से ये अभिनेत्रियां अक्सर खबरों और सुर्खियां में भी छाई रहती हैं|

इसी सिलसिले में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जिनके पास आज करोड़ो की कीमत वाले अपने खुद के प्राइवेट जेट्स मौजूद हैं और अपनी इन्हीं प्राइवेट जेट्स का इस्तेमाल यह अभिनेत्री वेकेशंस पर जाने और अन्य जगह पर ट्रैवल करने के लिए करती है|

माधुरी दीक्षित

90 के दशक की कुछ बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल रही माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी कैरियर के दम पर गजब की दौलत और शोहरत हासिल की थी| लेकिन साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी रचाने के बाद अभिनेत्री एक्टिंग की दुनिया से दूर हो चुकी है| पर आपको बता दें, आज माधुरी दीक्षित के पास अपना खुद का एक प्राइवेट जेट मौजूद है, जिसकी कीमत तकरीबन 38 करोड़ बताई जाती है|

शिल्पा शेट्टी

बीते 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल रहीं शिल्पा शेट्टी इस लिस्ट में शामिल अगला नाम है, जिन्होंने एक बेहद नामी और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई है और शिल्पा शेट्टी भी अपनी शादी के बाद ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गई थी| शिल्पा शेट्टी की बात करें तो, आज उनके पास भी अपना खुद का एक प्राइवेट जेट मौजूद है और एक्ट्रेस के इस प्राइवेट जेट की कीमत तकरीबन 45 करोड़ रुपए बताई जाती है|

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, जिन्होंने आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है| प्रियंका की बात करें तो, आज उनके पास भी एक खुद का प्राइवेट जेट मौजूद है, जिसकी कीमत तकरीबन 53 करोड़ रुपए बताई जाती है| बताते चले, रियल लाइफ में इन्होंने एक फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास के साथ शादी रचाई है|

सनी लियोन

बीते जमाने में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी बॉलीवुड की बेहद बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोन ने आज लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक गजब की पहचान बनाई है, और अगर आज की कहे तो मुंबई में सनी लियोन बांद्रा में बने हुए अपने बेहद शानदार और लग्जरी घर में रहती हैं| सनी लियोन के पास आज तकरीबन 400 करोड़ रुपयों की संपत्ति मौजूद है, इसमें इनका एक खुद का प्राइवेट प्लेन भी शामिल है और इसकी कीमत तकरीबन 32 करोड़ रुपए बताई जाती है|

By Akash