इन दिनों हमारे पूरे देश में होली के त्यौहार की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है और सभी होली के त्यौहार का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और तैयारियों में लगे हुए हैं| हमारे पूरे देश में जहां 8 मार्च की तारीख को होली का त्यौहार मनाया जाने वाला है, वहीं भारत के कई अन्य हिस्सों में होली के त्यौहार की शुरुआत भी हो चुकी है, जिनमें ब्रज, मथुरा और वृंदावन की होली शामिल है|

प्राप्त जानकारियों की मानें तो, ब्रज में तकरीबन 45 दिनों तक होली का कार्यक्रम चलता है, और इस दौरान मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना, नंदगांव फालेन और महावन समेत लगभग सभी प्रमुख मंदिरों में होली के त्यौहार के कार्यक्रम की तिथियां जारी की जाती हैं और फिर सभी जगहों पर भारी मात्रा में श्रद्धालु होली का त्यौहार मनाने के लिए पहुंचते हैं|

ऐसे में अब इसी सब के बीच बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और वर्तमान समय में मथुरा के सांसद हेमा मालिनी भी होली के इस खास मौके पर ब्रज पहुंची और यहां पर अपने तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ब्रज की होली का हिस्सा बनती हुई नजर आई|

हेमा मालिनी इस खास मौके पर तमाम श्रद्धालु और ब्रज वासियों के साथ घुलमिल कर बेहद खुशी से और खूबसूरत तरीके से होली मनाते हुए नजर आई|

खास मौके पर हेमा मालिनी ने बीते शुक्रवार के दिन वृंदावन में सबसे पहले फूलों की होली खेली और इसके बाद दर्शन करने के लिए एक्ट्रेस राधा रमण मंदिर पहुंची|

यहां पर एक्ट्रेस ने अपने आराध्य भगवान श्री कृष्ण के दर्शन पूजन किए और इसके बाद अभिनेत्री श्याम रंग में मैं तो रंग गई…. और रंग छूटा… जैसे भजन गाए। इसके बाद हेमा मालिनी ब्रज पहुंची और वहां पर होली के जारी कार्यक्रम में शामिल हुई|

इस दौरान हेमा मालिनी लोगों को फल और मिठाइयां बांटते हुए नजर आए और फिर उन्होंने सभी के साथ मिलकर गुलाल और फूलों से होली खेली| ब्रज में होली खेलते हुए हेमा मालिनी के ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर किए हैं, जिनमें अभिनेत्री फूलों और गुलाब के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं|

ऐसे में अब हेमा मालिनी की यह तस्वीरें और वीडियो जो उनके फैंस के बीच सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आप काफी जबरदस्त तरीके से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं, जिन्हें उनके फैंस के साथ-साथ तमाम अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ साथ हेमा मालिनी की इन तस्वीरों पर कमेंट्स करते हुए फैन्स उनके इस बेफिक्र और बिंदास अंदाज की जमकर तारीफें करते हुए भी नजर आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ब्रज की होली आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मशहूर है, जिसे देखने, खेलने और अनुभव करने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु ब्रज पहुंचते हैं और बांके बिहारी के दर्शन करने के साथ-साथ होली के इस पर्व का हिस्सा बनते हैं| ब्रज में होली से काफी दिनों पहले रंगभरी एकादशी से ही ब्रज में होली की शुरुआत हो जाती है|

By Akash