हमारे बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स रहे है जो की बॉलीवुड में ज्यादा फिल्मो में काम तो नहीं किये पर इन्होने एक दो फिल्म करके ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने में  कामयाब हुए है और उन्ही में से है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मन्दाकिनी जो की साल 1985 में रिलीज़ हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली से रातों रात स्टार बन गयी थी |

वही इस फिल्म में मन्दाकिनी का झरने के पास नहाते हुए जो सीन था वो काफी ज्यादा पोपुलर हुआ था और इस  सीन में मन्दाकिनी  सफ़ेद साड़ी में बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आई थी और  वो बोल्ड अंदाज देखने के लिए लोगो ने एक नहीं बल्कि कई कई बार इस फिल्म को देखा था क्योंकि बॉलीवुड में मन्दाकिनी ऐसी पहली एक्ट्रेस थी जिन्होंने फिल्म में इतना बोल्ड सीन दिया था और इस वजह से ये फिल्म केवल मन्दाकिनी के वजह से ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म ने मन्दाकिनी को रातों रात स्टार बना दिया था |

बता दे 80 के दशक में मन्दाकिनी ने अपनी बोल्ड अदाओं और खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बनाया था और वही फिल्म राम तेरी गंगा मैली सुपरहिट होने के बाद मन्दाकिनी ने बॉलीवुड में डांस-डांस, शेषनाग, जीते हैं शान से, जीवा, हवालात, कमांडो समेत 42 फिल्मों में और काम किया पर उन्हें उन फिल्मो से कुछ खास सफलता हांसिल न हो पति और फिर मन्दाकिनी को बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया और इस वजह से मन्दाकिनी बॉलीवुड से कुछ समय बाद गायब हो गयी और वो दोबारा किसी फिल्म में नजर नहीं आई |

 

बता दे मन्दाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1969 को हुआ था और इनका  असली नाम यास्मीन जोसेफ था और इनकी माँ जहाँ मुस्लिम तिह तो वही इनके पिता ईसाई धर्म के थे और वही मन्दाकिनी ने 16 साल की उम्र से ही एक्टिंग जगत में कदम रख दिया था और हिंदी फिल्मो के अलावा इन्होने बांग्ला फिल्मो में भी अभिनय किया है और साथ ही साउथ की फिल्मे भी इन्होने की है|

वही बॉलीवुड में मन्दाकिनी  के करियर की शुरुआत तो सुपरहिट रही पर मन्दाकिनी अपने निजी जीवन को लेकर भी अक्सर ही विवादों से घिरी रही और उनका नाम दाउद इब्राहीम से भी जुड़ चुका ही जिस वजह से मन्दाकिनी लाफि ज्यादा विवादों में आ गयी थी |

बता दे साल 1995 में मन्दाकिनी ने एक बुद्धिस्ट संत काग्यूर रिनपोचे के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद मन्दाकिनी एक्टिंग जगत से पूरी तरह से दूर हो गयी और इन दिनों मन्दाकिनी मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चला रही है|

वे लोगो को योग सिखाती है और अब मन्दाकिनी ने बौद्ध धर्म अपना लिया है  और अब मन्दाकिनी लाइमलाइट से खुद को कोसो दूर रखती है और ये दो बच्चनो की माँ बन चुकी है जिनमे से इनके बेटे का नाम रब्बील है और बेटी का नाम राब्जे है |

बता दे इन दिनों मन्दाकिनी मुंबई में ही रह रही है पर वे खुद को फ़िल्मी पार्टीज और फंक्शन से दूर ही रखती है और इन दिनों मन्दाकिनी अपने परिवार के साथ बिजी है और वही मन्दाकिनी की शादी को पुरे 26 साल हो चुके है और वो अपने पति और बच्चों  के साथ मुंबई में अपनी जिंदगी बिता रही  है|

By Anisha