टीवी का सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से  लोगों का मनोरंजन कर रहा है  और हर वर्ग के लोग इस सीरियल को बड़े ही चाव से देखते हैं और काफी ज्यादा पसंद करते हैं| तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले सभी किरदार भी लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं और  सीरियल में नजर आने वाले सभी कलाकार अपने बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं और इसी बीच  तारक मेहता शो के दो कलाकारों के बीच लव अफेयर की  खबरें सामने  आ रही है और इन सितारों के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे तो आइए जानते हैं कौन है वो  लव बर्ड्स

आपको बता दें सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने हुस्न और अदाकारी से हर किसी को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता शो में  बबीता जी का  रोल निभाती है और  इन दिनों मुनमुन दत्ता सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज अनदकट  को डेट कर रही हैं और इन दोनों की लव अफेयर की खबरें  काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है|

बता दे  सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखाया जाता है कि बबीता जी को जेठालाल मन ही मन काफी पसंद करते हैं लेकिन असल जिंदगी में जेठालाल का बेटा टप्पू बबीता जी के इश्क में पागल है और वही बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता भी  राज को पसंद करती हैं और  दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और यह बात हम किसी अंदाजे से नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का पक्का सबूत भी सामने आ चुका है|

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता और  अभिनेता अनस  अनादकट दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वही इन दोनों लव बर्ड्स को  अक्सर ही एक दूसरे की तस्वीरों पर प्यार जताते हुए देखा गया है   इसके साथ ही इन दोनों को इशारो इशारो में मोहब्बत करते हुए भी कई बार देखा गया है  और दोनों की बीच की केमिस्ट्री देखकर इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दोनों के बीच कोई ना कोई स्पेशल रिश्ता जरूर है| वही मुनमुन दत्ता और अनस के परिवार वालों को भी दोनों की अफेयर के बारे में सब कुछ पता है और सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की  पूरी टीम भी इनके रिश्ते के बारे में जानती है |

वही इन दोनों लव बर्ड्स के  उम्र का अंतर जानकर  आपको भी काफी हैरानी होगी दरअसल अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की उम्र जहां 33 साल है तो वही राज की उम्र महज 24 साल है और इन दोनों की उम्र में 9 साल का बड़ा फैसला है और उम्र में इतना बड़ा अंतर होने के बावजूद भी  यह दोनों एक दूसरे से बेहद मोहब्बत करते हैं और दोनों ही अपने रिश्ते की काफी ज्यादा इज्जत भी करते हैं| खबरों की माने तो इन दोनों का ये  लव अफेयर काफी टाइम से चल रहा है हालांकि अभी तक इन दोनों की तरफ से रिलेशनशिप के बारे में कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और उन्होंने अब तक अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है|

गौरतलब है कि मुनमुन दत्ता काफी समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से गायब थी  और वह कुछ दिन पहले ही  सीरियल में वापसी की है  और बबीता जी को सीरियल में दोबारा से देखकर इनकी फैंस बेहद उत्साहित हैं और  इन दिनों मुनमुन दत्ता  और राज अपने लव अफेयर को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं|

By Anisha