अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने बीते काफी वक्त पहले ही टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से हमेशा के लिए दूरी बना ली है, और आज ही अभिनेत्रियां धर्म और अध्यात्म की राह पर आगे बढ़ चुकी हैं| तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी बॉलीवुड अभिनेत्रियां शामिल है…

सना खान

अभिनेता सलमान खान द्वारा खोज किए जाने वाले पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुके फेमस मॉडल और एक्ट्रेस सना खान ने बीते कुछ साल पहले ही सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने इस बात का ऐलान किया था कि वह अब हमेशा के लिए शोबीज़ की दुनिया से दूर होने जा रही हैं, और वह अपनी आगे की जिंदगी अल्लाह की राह पर चलते हुए गुजारना चाहती हैं|

जायरा वसीम

नेशनल अवार्ड की विजेता रह चुकी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने फिल्म दंगल में नजर आने के बाद गजब की पापुलैरिटी हासिल की थी| लेकिन, बीते कुछ वक्त पहले ही उन्होंने इस बात का भी ऐलान किया था कि वह हमेशा के लिए शोबीज़ की दुनिया को छोड़ रही है, जिसके बाद उनके लाखों फैंस हैरत में पड़ गए थे|

अनु अग्रवाल

फिल्म आशिकी में नजर आ चुकी बॉलीवुड की बेहद शानदार एक्ट्रेस अनू अग्रवाल ने बीते साल 1996 में अपने फैंस के साथ इस बात की जानकारी साझा की थी कि वह अब हमेशा के लिए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह रही हैं, और अपनी आगे की जिंदगी वह अध्यात्म को समर्पित करना चाहती हैं| बताते चलें, साल 1999 में हुए एक गंभीर एक्सीडेंट के दौरान वह कोमा में भी चली गई थी, जिसके बाद 3 साल तक हुए ट्रीटमेंट के बाद उनकी याददाश्त वापस आई|

सोफिया हयात

टीवी के कई फेमस रियलिटी शोस में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सोफिया हयात बीते कई सालों पहले एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुकी हैं| अभिनेत्री सोफिया ने बीते साल 2016 में यह फैसला लिया था, जिसके बाद से आज तक वह अध्यात्म की राह पर चल रही है|

बरखा मदान

एक बेहद खूबसूरत और मशहूर मॉडल होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस के रूप में भी अपनी पहचान रखने वाली एक्ट्रेस बरखा मदान अब अभिनय की दुनिया से दूर होकर एक बुद्धिस्ट नन बन चुकी हैं| इसके साथ साथ ही आपको बता दें, बरखा मदान ने अब अपना नाम भी बदल लिया है और वह अब Gyalten Samten नाम से जानी जाती हैं|

मंदाकिनी

फिल्म राम तेरी गंगा मैली में नजर आकर लाखों दर्शकों के दिलों में खुद की एक अहम पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने साल 1995 में एक बुद्धिस्ट संत काग्यूर रिनपोचे के साथ शादी रचाई थी, और अपनी शादी के बाद ही उन्होंने यह फैसला भी लिया था कि शादी के बाद वह बौद्ध धर्म को अपना लेंगी| ऐसे में अब मंदाकिनी मुंबई में खुद का एक हर्बल सेंटर चलाते हैं, और वह तिब्बती योग भी सिखाती हैं|

By Anisha