आज 25 दिसंबर की तारीख को हर साल की तरह इस साल भी हमारे पूरे देश और विदेशों में क्रिसमस डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है| ऐसे में इस खास मौके पर हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे भी क्रिसमस डे को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए और अपने फैंस को विश करते हुए नजर आए हैं, जिनके बारे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं…

शिल्पा शेट्टी

हमारी इस लिस्ट में शामिल सबसे पहला नाम 90 के दशक की बेहद मशहूर और जानी-मानी बॉलीवुड एक्टर शिल्पा शेट्टी का है, जिन्होंने अपने पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों के साथ बेहद खास अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया है| शिल्पा शेट्टी की बात करें तो, क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए एक्ट्रेस लंदन पहुंची हुई है, जहां से एक्ट्रेस अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पोस्ट किया है|

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने भी अपने ऑपरेशन इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें बेहद खूबसूरत अंदाज में अपने जुड़वा बच्चों और फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है| प्रीति जिंटा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने क्रिसमस के लिए की गई डेकोरेशन और क्रिसमस ट्री की झलकियां साझा की हैं|

हंसिका मोटवानी

अभी हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंधी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को मैरी क्रिसमस विश किया है| इस वीडियो में उन्होंने सैंटा क्लॉस और क्रिसमस ट्री सहित स्नेक्स जैसी कई चीजों की तस्वीरें साझा की हैं|

रश्मिका मंदाना

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने तमाम फैंस और फॉलोअर्स को क्रिसमस विश किया है, जिसमें वह एक क्रिसमस ट्री के पास पोज देती हुई नजर आ रही हैं| इस दौरान उन्हें क्रिसमस थीम आउटफिट भी पहन रखी है|

करिश्मा कपूर

बीते वक्त की एक और बेहद पॉपुलर और जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को क्रिसमस विश किया है| इस तस्वीर में उन्हें एक रेड कलर की क्रिसमस थीम आउटफिट के साथ सिर पर सैंटा कैप लगाए हुए क्रिसमस ट्री के पास पोज़ देते देखा जा सकता है|

करीना कपूर खान

करिश्मा कपूर के बाद इस लिस्ट में शामिल अगला नाम उन्हीं की बहन करीना कपूर का है, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को मेरी क्रिसमस विश किया है, जिसमें अभिनेता सैफ अली खान क्रिसमस ट्री के पास बैठे हुए गिटार बजाते नजर आ रहे हैं| इस दौरान वीडियो में करीना कपूर के छोटे बेटे जेह भी नजर आए हैं|

आलिया भट्ट

अभी हाल ही में अपने पहले बच्चे की मां बनी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया के जरिए क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है, जिनमें उन्हें एक रेड कलर की क्रिसमस थीम ड्रेस पहने हुए सिर पर रेड कैप लगाए हुए देखा जा सकता है| इस दौरान एक तस्वीर में आलिया भट्ट के साथ उनकी मां सोनी राजदान भी नजर आई हैं|

By Akash