हिंदी सिनेमा के बेहतरीन सिंगर में शामिल उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण बीते दिनों अपनी शादी को लेकर काफी अधिक सुर्खियों में देखे गए थे| बता दे बीते साल 2020 में आदित्य नारायण ने अपनी गर्लफ्रेंड स्वेता अग्रवाल के साथ शादी रचाई थी जिसके बाद से यह कपल खबरों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है| वहीं दूसरी तरफ आदित्य नारायण बीते दिनों अपने दिए गए थे स्टेटमेंट को लेकर भी काफी अधिक सुर्खियों में है|

 

ट्वीट के चलते सुर्ख़ियों में हैं आदित्य

आदित्य की कहे तो अपने टि्वटर अकाउंट के जरिये उन्होंने ऐसा ट्वीट किया था के वो अपनी फैमिली पर फोकस करने वाले हैं|  जिसके बाद लोग अब इसका एक अलग मतलब निकाल रहे हैं| आदित्य के ट्वीट के बाद फैन्स ऐसा सोचने लगे हैं के आदित्य आने वाले दिनों में पिता बनने वाले हैं| हालांकि आदित्य ने बाद में यह बात भी साफ की है के श्वेता और वो अभी अपनी लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं और पेरेंट्स बनने को लेकर उनका कोई प्लान नहीं है|

आदित्य ने कंस को बताते हुए कहा है क्या अभी फैमिली को आगे बढ़ाने के बारे में श्वेता और उन्होंने कुछ नहीं सोचा है| इसके बाद आदित्य ने कहा है के उनके स्टेटमेंट का गलत मतलब निकाल लिया है| और आगे से वह कुछ भी कहने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखेंगे जिसे दोबारा उनसे ऐसी गलती ना हो| आदित्य ने आगे कहा के आगे से वो शब्दों का सही चयन कर कोई भी बात कहेंगे|

आदित्य की कहे तो बीते दिनों उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया था के लॉकडाउन के दिनों में वह श्वेता से मिल नहीं पाते थे जिस कारण श्वेता कभी-कभी उनसे काफी नाराज हो जाती थी| यहां तक की है बात झगड़े तक पहुंच जाती थी| और इसी वजह से उन्होंने श्वेता के साथ लॉकडाउन के दिनों में ही शादी का फैसला लिया| जानकारी के लिए बता दें श्वेता और आदित्य एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके थे और इसी कारण दोनों परिवारों ने भी शादी का फैसला ले लिया|

टीवी से लेंगे ब्रेक

बात करें अगर आदित्य नारायण के वर्कफ्रंट तो आज ग्लैमर की दुनिया में आदित्य एक सिंगर के साथ-साथ पोस्ट के रूप में भी अपनी अच्छी खासी पहचान रखते हैं| हालांकि उन्होंने अपने इंटरव्यू में इस बात का भी जिक्र किया था के आने वाले दिनों में अब आदित्य टीवी शोज को होस्ट नहीं करेंगे| हालांकि आदित्य ने  यह भी कहा के ऐसा नहीं है कि वह हमेशा के लिए होस्टिंग छोड़ रहे हैं|

आदित्य ने अपने आगे के प्लांस के बारे में बताया कि अब वह किसी कॉमेडी शो में बतौर जज या फिर किसी गेम शो कैसा बनना चाहते हैं| और ऐसे में अपने इस फैसले के लिए शायद उन्हें रियलिटी शोस की होस्टिंग से दूरी बनानी पड़ सकती है| इसके अलावा अगर बात करें आदित्य नारायण के होस्ट किए गए कुछ शोज़ की तो इनमें इंडियन आइडल के साथ-साथ राइजिंग स्टार 3, किचन चैंपियन एंटरटेनमेंट की रात जैसे शोज़ शामिल हैं|

By Akash